Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पेशावर आतंकी हमले के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading

लखनऊ। खून किसी का भी गिरे यहां

नस्ले -ए- आदम का खून है

बच्चे सरहद पार के ही सही
किसी के छाती का सुकून है

कुछ इसी भावना के साथ आज लखनऊ में खालिद रशीद फिरंगी ने पेशावर के आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया इसमें मदरसो के बच्चो ने पेशावर में आतंकी हमलो के शिकार हुए बच्चो के लिए शोक प्रकट कर आतंकियों की इस भयावह घटना का विरोध किया। उन्होंने कहा की ये आतंकी घटना बहुत ही Screen Shot 2014-12-17 at 3.20.51 PMघिनौनी और हैवानियत भरी थी जिसका मई कड़े शब्दों में विरोध करता हूँ।

मदरसे के बच्चो ने अपने आपको सुरक्षित कहते हुए मदरसे की सुरक्षा व्यवस्था के बारे भी हमे बताया की हम यहां अपने आपको महफूज़ महसूस करते है पर पेशावर में जो कुछ भी हुआ वो बहुत कायराना करतूत है।

आतंकियों की इस घिनौनी हरकत ने ये तो साबित कर दिया की वो अपने मकसद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है. ऐसे में किसी भी सुरक्षा व्यवस्था को हम आज के समय में सुरक्षित नहीं कह सकते।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending