Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने दिया मलाइका को मालदीव्स में रोमांटिक सरप्राइज, शेयर किया वीडियो

Published

on

Loading

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव्स में साथ छुट्टियां माना कर वापस लौटे हैं। दोनों की हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। मालदीव्स से वापस लौटने के बाद भी दोनों की यादें ताज़ा हैं। इसी के चलते अब अर्जुन कपूर ने अपनी लवर मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा ‘शी इज़ ओन फायर एंड इट्स ओन फ़्लीक।’ फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारें भी इस वीडियो पर कमैंट्स कर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लव इज इन द एयर’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अभी सलमान खान को बताता हूं रुको’. एक और यूजर लिखते हैं, ‘अरे भाई एक हफ्ते पहले ही सुना था कि आपका ब्रेकअप हो गया है।

मनोरंजन

‘बिग बॉस 18’ के विनर बने करणवीर मेहरा, मेकर्स पर उठ रहा है स्क्रिप्टेड होने का सवाल

Published

on

Loading

मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ आखिरकार खत्म हो गया है। सलमान खान के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो ने अंत तक ड्रामा और कैटफाइट्स के कारण दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा। ग्रैंड फिनाले के खत्म होने के साथ ही शो को अपना विनर मिल गया और वह कोई और नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं। इस बीच, विवियन डीसेना फर्स्ट रनर अप बनकर उभरें। लेकिन ऐसा लगता है कि ज्यादातर लोग करण के शो जीतने से खुश नहीं हैं और इसका सबूत इंटरनेट पर साफ दिख रहा है।

तीन महीने के नॉन-स्टॉप ड्रामे का सफर करणवीर मेहरा के ट्रॉफी उठाने के साथ खत्म हो गया। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 में भी जीत हासिल की थी फिर वो बिग बॉस 18 के भी विनर बने। एक्टर को 50 लाख रुपये का इनाम भी मिला, लेकिन ऐसा लगता है लोग उनकी जीत से कुछ खास खुश नहीं हैं और वो शो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं। ट्विटर पर उनकी जीत के बाद से ही दो हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं- स्क्रिप्टेड और बिग बॉस फिक्स्ड विनर शो।

‘बिग बॉस 18’ के मेकर्स पर बड़ा सवाल

इसका साफ मतलब है कि लोग करण की जीत से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। तो क्या ये मान लेना सही होगा कि मेकर्स जान-बूझकर किसी को जीताते हैं? क्योंकि अब ये सवाल लगातार हर साल उनपर उठ रहा है। शुरुआत से ही वोटिंग के हिसाब से करण एक बार भी टॉप पर नहीं थे। यहां तक की उनकी जीत के बाद के लोगों के रिएक्शन भी काफी कुछ बयां कर रहे हैं। इस बार के विनर पर भी सवाल उठ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल है शो पर।

रजत, ईशा और अविनाश पहले ही बाहर

ग्रैंड फिनाले के दौरान, रजत दलाल तीसरे नंबर पर बाहर हो गए, जबकि अविनाश मिश्रा और चुम दरांग चौथे और पांचवें नंबर पर बाहर हो गए। ईशा सिंह फाइनलिस्ट में बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं।

Continue Reading

Trending