Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में शीतलहर का दौर जारी

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में तापमान में गिरावट और शीतलहर का दौर जारी है। रविवार को भी घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर बनी रहेगी। इस दौरान मौसम शुष्क और सर्द रहने की संभावना है।”

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में आज (रविवार को) न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम का शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस और कारगिल का शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “रविवार को जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” घाटी में शुष्क मौसम के कारण सूखी खांसी, एन्फ्लूएंजा, शीतदंश और श्वांस संबंधी रोग सर्दियों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।
बर्फबारी नहीं होने से नागरिकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में 40 दिनों की अवधि (चिल्लई कालन) के दौरान होने वाली बर्फबारी से घाटी के चिरस्थाई जलाशय भरते हैं। इस साल 21 दिसंबर से चिल्लई कालन शुरू होने के बाद से घाटी में बर्फबारी नहीं हुई है।

प्रादेशिक

कर्नाटक: कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर की पत्नी की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस के बाहर ही अपनी पत्नी की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी।

इससे गुस्साए लोकनाथ ने घात लगाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग भी मौजूद थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ममता ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देक‍र आरोपी पुलिस कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथ और ममता की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही दोनों के बीच बहस हुई थी।

 

Continue Reading

Trending