इंदौर में रियल एस्टेट के सेल्स डायरेक्टर देवांशु की हत्या के मामले में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ हैं। पुलिस ने इस मामले में एक किन्नर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किया है। मामला 7 अक्टूबर की काली रात का है। बता दें कि देवांशु उस रात अपने दोस्त सतीश के साथ पार्टी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था।
इस दौरान सत्य साई चौराहे पर एक महिला सहित तीन लोगों ने बाइक को रोक लिया। युवती ने पहले अपनी बातों में दोनों को उलझाया और उसके साथियों ने देवांशु को चाकू मार दिया। इस मामले में पुलिस ने सतीश से पूछताछ कर मामले की जानकारी खंगाली। चौकाने वाली बात ये है की आरोपी महिला एक किन्नर है। उसने देवांशु और सतीश को सम्बन्ध बनाने का प्रलोभन दिया था। उसके ग्लैमरस अवतार से वो उस पर मोहित हो गए।
ज़ोया हैं नशे की आदी, करती है महंगे पबों में पार्टी
किन्नर का नाम ज़ोया सामने आया है। बताया जा रहा है की वो काफी ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। अपनी हसीं तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। ज़ोया नशे के साथ पबों में पार्टियां करने की शौकीन है। उसके कई बिज़नेस मैन्स से भी सम्बन्ध हैं। वो ड्रग्स लेने की भी शौकीन बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ज़ोया पहले किन्नर थी, लेकिन बाद में सर्जरी करा कर महिला बन गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ओर ज़ोया की हिस्ट्री भी निकली जा रही है।
Also Read-आशीष मिश्रा को किया गया गिरफ्तार, पूछ-ताछ में नहीं किया था सहयोग