IANS News
डब्ल्यूटीए रैंकिंग : हालेप शीर्ष पर कायम
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/05/halep20180514191451_l.jpg)
मेड्रिड, 14 मई (आईएएनएस)| रोमानिया की सिमोना हालेप ने सोमवार को जारी महिला पेशेवर संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। उनके साथ-साथ डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी और स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा भी अपना दूसरा और तीसरा स्थान कायम रखने में सफल रही हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हाल ही में मेड्रिड ओपन में हार झेलने वाली चेकगणराज्य की कैरोनिलना प्लिस्कोवा, लातविया की येलेना ओस्टापेंको को अपदस्थ कर पांचवां स्थान हासिल करने में सफल रही हैं।
ओस्टापेंको एक स्थान खिसक कर छठे स्थान पर आ गई हैं।
चेकगणराज्य की ही पैट्रा क्वितोवा दो स्थान की छलांग के साथ आठवें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने मेड्रिड ओपन में शनिवार को नीदरलैंडस की किकि बेर्टेस को मात दी थी।
अमेरिका की वीनस विलियम्स को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब नौवें स्थान पर आ गई हैं। उनकी हमवतन स्लोआने स्टीफंस को 10वां स्थान मिला है। उन्हें भी एक स्थान का नुकसान उठना पड़ा है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद3 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति3 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल2 days ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत