IANS News
बांग्लादेश : रमजान के दौरान भगदड़ में 9 की मौत
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/05/dead-body20180514204058_l.jpg)
ढाका, 14 मई (आईएएनएस)| बांग्लादेश के छत्ताग्राम जिले में सोमवार को इफ्तारी वितरण के समय सामग्री लेने के लिए इकठ्ठा हुई भीड़ में भगदड़ मचने कम से कम नौ महिलाओं की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि कादेरिया मोइनुल उलुम दाखिल मदरसे में इफ्तार सामग्री लेने के लिए करीब 20 हजार लोग इकठ्ठा हुए थे। भगदड़ उस वक्त हुई, जब लोग खाने के समान को पहले हासिल करने के लिए एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।
इफ्तार को आयोजित करने वाले केएसआरएम स्टील फैक्ट्री के अध्यक्ष मेहरुल करीम ने कहा, आमतौर पर सामग्री केवल इसी गांव के निवासियों को दी जाती है। लेकिन इस साल पास के गांवों के लोग यहां आ गए और भीड़ बढ़ गई। पुलिस के साथ साथ हमारा अपने 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद थे। एक चिकित्सा दल भी वहां मौजूद था लेकिन हमें फिर भी आपदा का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, मृतकों के परिवारों को तीन लाख टका बतौर मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी घायलों के इलाज के खर्चे का भी वहन करेगी। मरने वाले लोगों के परिवारों के लिए नौकरियों का इंतजाम किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल1 day ago
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी कोर्ट ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को सुनाई 45 साल की सजा, लगाया इतना तगड़ा जुर्माना
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
नोएडा : 1510 करोड़ रुपए से निर्मित होगी अंर्तराष्ट्रीय फिल्म सिटी
-
खेल-कूद10 hours ago
वर्ल्ड कप के मैचों में भारत के आगे नहीं टिकती दक्षिण अफ्रीका, रिकार्ड दे रहे गवाही
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
दो हजार करोड़ से यूपी में स्थापित होगा बायो प्लास्टिक पार्क
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरी, एक की मौत, कई कारें दबी
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेसवे कवरेज को विस्तार देना आवश्यक: मुख्यमंत्री योगी