IANS News
मीडिया को नियंत्रित कर रही है भाजपा : केजरीवाल
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मीडिया को नियंत्रित कर रही है।
अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा कई पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता ने उन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिन्होंने उसके बारे में बताया था कि उसने पार्टी के एक सांसद का पैर धोकर उसी पानी को पिया था।
एक वीडियो क्लिप में सोमवार को झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार साह को गोड्डा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के पैर को धोकर पीते देखा गया गया। यह क्लिप वायरल हो गया है। साह का आरोप है कि उसके बाद पत्रकार उसके पीछे पड़े हुए हैं।
पवन ने कहा कि रोजाना टीवी चैनल के लोग मुझे फोन करते हैं और अपमानजनक बातें करते हैं। वे समाज में उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा साह की शिकायत की एक प्रति साझा करने के बाद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने कहा, अब तक भाजपा विज्ञापन और पैसे के माध्यम से मीडिया को नियंत्रित कर रही थी। मगर अब लगता है कि इसने अपने (भाजपा के) सांसद के शर्मनाक कार्य पर सवाल करने की ‘हिम्मत’ करने पर मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी फैसला लिया है।
तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा, शर्मनाक कार्य के लिए माफी मांगने के बजाय दुबे धमकी दे रहे हैं और अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मीडिया के लोगों को भयभीत कर रहे हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
आध्यात्म3 days ago
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने लगाई हाजिरी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस भगदड़: अब तक 121 की मौत, आयोजन में शामिल थे ढाई लाख लोग
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन एक्ट लागू करेगी योगी सरकार