अन्तर्राष्ट्रीय
वनातु द्वीप समूह में चक्रवात से 6 की मौत
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/03/vanuatu-lrg.jpg)
पोर्ट विला| दक्षिणी प्रशांत द्वीप समूह वनातू में शनिवार को आए श्रेणी-5 के चक्रवात में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा द्वीप समूह पर रहने वाले 260,000 लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पैम नाम के इस तूफान को दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में आया सबसे भीषण तूफान माना जा रहा है।
समाचार चैनल ‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, वनातू की राजधानी पोर्ट विला में शुक्रवार को 270 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाला तूफान पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोर्ट विला में बेहद तेज गति की हवाओं के कारण शायद ही कोई वृक्ष सीधा खड़ा रहा हो तथा बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए।
समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार, यूनीसेफ ने चेतावनी जारी की है कि 260,000 लोग संभावित आपदा क्षेत्र में हैं। वनातू की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय ने भी अपने निवासियों से तत्काल शरणस्थलों में चले जाने का आग्रह किया है।
वनातू द्वीप समूह में छोटे-छोटे 83 द्वीप हैं तथा इनमें से अधिकांश द्वीपों में बुनियादी संरचना बहुत ही लघु स्तर की हैं तथा कई द्वीपों में तो पक्की इमारतें तक नहीं हैं जो इस भीषण तूफान का सामना कर सकें।
यूनीसेफ के अलाइस क्लीमेंट्स ने कहा, “सभी शरणस्थलों को लेकर चिंतित हैं।”
अन्तर्राष्ट्रीय
ब्रिटेन में UP के नवेंदु दूसरी बार बने सांसद
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/na.png)
लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में कानपुर शहर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा चुनाव जीत कर दूसरी बात सांसद बन गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी से ब्रिटेन के स्टाकपोर्ट सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। नवेंदु मिश्रा का परिवार खुशी से गदगद है। नवेंदु मिश्रा कानपुर के आर्य नगर निवासी हैं। उनका परिवार आर्य नगर में रहता है। लखनऊ में उनके सगे मौसेरे भाई उद्घोगपति नीलेंद्र पांडेय ने बताया कि नवेंदु मिश्रा के चाचा प्रभात रंजन मिश्रा मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं से वह 1998-99 में वह परिवार के साथ एक कंपनी में नौकरी करने ब्रिटेन चले गए थे। नवेंदु मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में की। उन्होंने बताया कि लेबर पार्टी से नवेंदु मिश्रा ने एस्कॉर्ट सीट से जीत हासिल की है। शिक्षा पूरी करने के बाद ही वह लेबर पार्टी से जुड़ गए थे श। श्री पांडेय ने बताया नवेंदु मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 5:00 बजे फोन कर चुनाव जीतने की सूचना दी और पिताजी से आशीर्वाद भी लिया।
नवेंदु ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ राजनीति शुरू की
नवेंदु मिश्रा ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर के राजनीति शुरू की राजनीतिक व्यस्तता की वजह से उन्होंने दो बार अपनी शादी रद्द कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि कोरोना कल के दौरान लखनऊ में रिश्ते का कार्यक्रम तय हुआ था। लड़की देखनी थी, लेकिन उस समय ब्रिटेन में चुनावी सरगर्मीयां शुरू होने के कारण वह कार्यक्रम रद्द कर वापस चले गए थे।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
आध्यात्म3 days ago
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने लगाई हाजिरी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
नेशनल2 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन एक्ट लागू करेगी योगी सरकार
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश