अन्तर्राष्ट्रीय
उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों की निंदा की, अमेरिका को धमकी दी

प्योंगयांग, 6 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों की रविवार को निंदा की और अमेरिका को अकल्पित आग के दरिया में तब्दील कर देने की धमकी दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सरकारी समाचार पत्र, रोदोंग सिनमन ने वाशिंगटन और उसके सहयोगियों पर देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि प्योंगयांग को अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियारों की जरूरत है।
अखबार ने चेतावनी दी है, जिस दिन अमेरिका ने किसी परमाणु हथियार और प्रतिबंधों के जरिए हमारे देश को तंग करने की हिम्मत की, अमेरिका की धरती को एक अकल्पित आग के दरिया में तब्दील कर दिया जाएगा।
अखबार ने लिखा, (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप का गिरोह आज हमें जितना ही परेशान करने की कोशिश करते हैं, हमारी सेना और जनता उतना ही मजबूत होती है, और (उत्तर कोरियाई) गणराज्य को परमाणु हथियार हासिल करने का उतना ही कारण मिल जाता है।
अखबार ने लिखा है, एक मजबूत युद्ध प्रतिरोध हमारे लोगों के लिए राष्ट्रीय रक्षा का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विकल्प है।
सुरक्षा परिषद द्वारा शनिवार को लगाए गए प्रतिबंधों से किम जोंग-उन के शासन पर मिसाइल कार्यक्रम रोकने का दबाव बढ़ गया है।
ताजा प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया का एक अरब डॉलर का वार्षिक निर्यात राजस्व घट जाएगा।
अन्तर्राष्ट्रीय
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे लगभग 250 रॉकेट, 7 लोग घायल

बेरूत। हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल पर बड़ा हमला किया है। रविवार को हिजबुल्लाह ने इजरायल पर लगभग 250 रॉकेट और अन्य हथियारों से हमला किया। इस हमले में कम से कम सात लोग घायल हो गए है। हिजबुल्लाह का यह हमला पिछले कई महीनों में किया गया सबसे भीषण हमला है, क्योंकि कुछ रॉकेट इजरायल के मध्य में स्थित तेल अवीव इलाके तक पहुंच गए।
इजराइल की ‘मैगन डेविड एडोम’ बचाव सेवा ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह द्वारा इजराइल पर दागे गए हमलों में घायल हुए सात लोगों का इलाज किया. युद्ध विराम के लिए वार्ताकारों की ओर से दबाव बनाए जाने के बीच हिजबुल्लाह ने ये हमले बेरूत में घातक इजराइली हमले के जवाब में किये
सेना का अभियान चरमपंथियों के खिलाफ
इसी बीच लेबनान की सेना ने कहा कि इजराइल के हमले में रविवार को लेबनान के एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए. इस घटना पर इजराइल की सेना ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला हिजबुल्लाह के विरुद्ध युद्ध क्षेत्र में किया गया और सेना का अभियान केवल चरमपंथियों के खिलाफ हैं.
-
लाइफ स्टाइल11 hours ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
खेल-कूद3 days ago
IND VS AUS : पर्थ टेस्ट में दिखा यशस्वी जायसवाल का तेवर
-
राजनीति3 days ago
मुंबई में महायुति के चुने गए विधायकों की बैठक, आज तय होगा महाराष्ट्र का नया सीएम
-
मनोरंजन2 days ago
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बीएसपी चीफ मायावती का बड़ा ऐलान, अब उनकी पार्टी नहीं लड़ेगी उपचुनाव
-
ऑफ़बीट1 day ago
SAMAY RAINA : कौन हैं समय रैना, दीपिका पादुकोण को लेकर कही ऐसी बात, हो गया विवाद
-
उत्तराखंड2 days ago
केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता का किया धन्यवाद