IANS News
गैर कांग्रेसी दलों की बांसवाड़ा में महारैली 28 सितंबर को
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/congress-flag20180920222432_l.jpg)
भोपाल, 20 सितंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गैर कांग्रेसी पार्टियां 28 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में संयुक्त लोकक्रांति महारैली करने जा रही हैं।
इस रैली में मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के आदिवासी बहुल जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। लोकतांत्रिक जनता दल की मध्य प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजाराम अजय ने संवाददाताओं से कहा कि लोजद संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए गैर भाजपा दलों की एकता मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 28 सितंबर को बांसवाड़ा में होने वाली महारैली को मुख्य अतिथि शरद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, गुजरात के क्रांतिकारी आदिवासी नेता एवं विधायक छोटू भाई बसावा एवं लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेह सिंह, विशिष्ट अतिथि लोकक्रांति अभियान के संयोजक गोविंद यादव सहित अन्य विपक्षी दलों के राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।
अजय ने कहा कि कई वर्षो से मध्यप्रदेश की स्थिति मानवीय मुद्दों पर अत्यंत निराशाजनक रही है। समूचे भारत के परिदृश्य में राज्य की शिक्षा बदहाली की स्थिति में है। स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल भी बेहद खराब है। असुरक्षा के मामले में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत में इकलौता प्रदेश है जहां हवा, पानी और भोजन के अभाव में बच्चों की मौत हो रही है, कुपोषण की वजह से मौतों का तो शर्मनाक रिकार्ड इस प्रदेश का है ही। किसानों की समस्या तो भयावह है ही, किसानों के खेतों में काम करने वाले मजदूर परिवारों की दर्दनाक स्थिति है। किसानों की लगातार आत्महताएं, कृषि मजदूरों का पलायन और भुखमरी आदि के मानवीय सवालों पर कुछ राजनीतिक दल मौन हैं।
राज्य की परिवहन व्यवस्था का जिक्र करते हुए अजय ने कहा कि निरंतर महंगी होती परिवहन सुविधा जनता पर आर्थिक हमला है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के सर्वोच्च दाम के रूप में प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के राजनीतिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं का खर्चा चुकाना पड़ रहा है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत