IANS News
जम्मू एवं कश्मीर : पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/o-820180920171507_l.jpg)
श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के गंदेरबल जिले में एक 12 वर्षीय लड़के की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि फैसल की हत्या नशेड़ी अबरार माजिद (21) ने बागीचे में की। फैसल का शव उसके गांव बुसरबाघ के बागीचे में मिला था।
पुलिस ने कहा, हमने अबरार माजिद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रतिशोध में आकर फैजल की हत्या कर दी। अबरार, फैसल की बहन का पीछा करता था जिसकी हाल ही में शादी हुई थी।
पुलिस ने कहा कि वह अब फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर रही है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
पॉलीटिशियन का बेटा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा: लवली आनंद
-
नेशनल1 day ago
मन की बात में पीएम मोदी की लोगों से अपील – एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाएं
-
नेशनल2 days ago
लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, जीसीओ समेत पांच जवानों की मौत
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप के मैचों में भारत के आगे नहीं टिकती दक्षिण अफ्रीका, रिकार्ड दे रहे गवाही
-
खेल-कूद1 day ago
वर्ल्डकप जीत के बाद पीएम मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर की बात
-
खेल-कूद2 days ago
भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्वकप, दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से दी मात
-
खेल-कूद2 days ago
टी20 विश्व कप: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच बारिश से धुला तो कौन होगा विजेता, जानें यहां
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
नोएडा : मां के साथ सड़क पर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला, घटना सीसीटीवी में कैद