IANS News
टीवी अभिनेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/RAPE-TTTTR20180919195219_l20180921182859_l.jpg)
जयपुर, 21 सितंबर (आईएएनएस)| मुंबई में रहने वाली एक टीवी अभिनेत्री ने 25 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
अभिनेत्री का आरोप है कि राजस्थान के नीमराना में एक होटल में उसने दुष्कर्म किया।
नीमराना पुलिस थाने के प्रभारी संजय पुनिया ने कहा कि इस मामले में मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने से बुधवार को एक ‘जीरो एफआईआर’ प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को सम्मन भेजा जा चुका है और पीड़िता को आगे की जांच के लिए नीमराना आने के लिए कहा गया है। हालांकि, आरोपी और पीड़िता दोनों में से किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
पुनिया के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से टेलीविजन अभिनेत्री की दोस्ती कानपुर के युवक से हुई थी। उन्होंने फेसबुक चैट के माध्यम से एक-दूसरे के नंबर लिए, और इसके बाद लगातार उनकी वीडियो चैट हुई।
दोनों ने घंटों चैटिग शुरू कर दी और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। हालांकि, युवक ने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए मिलने को कहा।
इसलिए, उन्होंने शाजापुर, लखनऊ, दिल्ली और नीमराना जैसे कुछ दिलचस्प स्थानों पर घूमने की योजना बनाई।
दोनों साथ में घूमे। पीड़िता की बहन भी उनके साथ थी।
पुनिया ने कहा कि 22 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी उस यात्रा के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। आरोपी ने उन्हें कानपुर में अपने माता-पिता से भी मिलाया।
हालांकि, मुंबई लौटने के बाद, जब अभिनेत्री ने आरोपी को फोन किया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद उसने सात सितंबर को ओशिवरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
आध्यात्म3 days ago
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने लगाई हाजिरी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस भगदड़: अब तक 121 की मौत, आयोजन में शामिल थे ढाई लाख लोग
-
नेशनल2 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन एक्ट लागू करेगी योगी सरकार