Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, तनाव बीच 4 उपद्रवी गिरफ्तार

Published

on

Loading

हाजीपुर, 21 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मस्जिद चौक के समीप मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी में थे, तभी गोली चल गई। गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बाउसी मुहल्ला निवासी शहनवाज कुरैशी के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है तथा वाहनों के भी शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल भी प्रयाग करना पड़ा।

नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया, क्षेत्र में अशांति पैदा करने तथा उपद्रव करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक संदिग्ध बम भी बरामद किया गया है, जिसकी अभी जांच की जा रही है।

इस बीच वैशाली के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया, क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रित में है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कहां से चली। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending