Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह सीएजी की राज्यस्तरीय सलाहकार समिति में

Published

on

Loading

भोपाल, 21 सितंबर (आईएएनएस)| भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के निर्देशानुसार गठित राज्यस्तरीय अंकेक्षण सलाहकार बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह को बतौर सदस्य नियुक्त किया है।

ग्वालियर स्थित महालेखाकार कार्यालय में उपमहालेखाकार जे. एन. पेरूमल की तरफ से जारी एक आदेश में संजय सिंह को सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। सिंह का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

जल संरक्षण के लिए काम कर रहे ‘जल जन जोड़ो’ अभियान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिस तरह से लेखा विभाग सरकारी विभागों की वित्तीय अनियमितताओं की जांच करता है, उसी तरह से प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण की निगरानी का काम इस समिति का प्रमुख कार्य होगा।

संजय सिह वर्तमान में ‘जल जन जोड़ो’ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं परमार्थ संस्था के संस्थापक सचिव हैं। वह समूचे देश में जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा सामाजिक और पर्यावरण क्षेत्र में किए गए कार्यो के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश में हाल ही में सामाजिक अंकेक्षण (ऑडिट) की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। संजय सिह पिछले 25 वर्षो से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending