नेशनल
भारत-अमेरिका मिलकर लिखेंगे विकास की इबारत : ओबामा
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/01/Obama_Fiscal_Cliff-0e5c7-588-copy1.jpg)
नई दिल्ली। सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया को विकास की तरफ ले जा सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर हमने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। ओबामा ने कहा कि दोनों देश विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, हमारी दोस्ती परमाणु स्तर पर भी आगे बढ़ी है। उन्होंने परमाणु डील का जिक्र करते हुए कहा कि इसका फायदा ऊर्जा क्षेत्र में दिखेगा, नागरिक परमाणु समझौते से फायदा होगा। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत को हर मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका विकास के हर क्षेत्र में मदद को तैयार है, हम एक दूसरे की सुरक्षा में मददगार हो सकते हैं।
सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में ओबामा ने नमस्ते से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैं गणतंत्र दिवस की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हूं। गणतंत्र दिवस का अतिथि बनना सौभाग्य की बात है। ओबामा ने कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्तों की मजबूती बेहद अहम है। भारत से रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहता हूं। भाषण के बीच में ओबामा ने मिशेल को मजाकिया लहजे में सेनोरीटा कहकर भी संबोधित किया।
उन्होंने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद को भारत का महान सपूत बताया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले अमेरिका ने विवेकानंद का स्वागत किया था। विवेकानंद ने पूरे विश्व को योग का पाठ पढ़ाया था। हमें उनकी नीतियों पर अमल करना होगा। ओबामा ने कहा कि भारत-अमेरिका एक बार फिर साथ चलने को तैयार है। उन्होंने मंगलयान को भारत की महान उपलब्धि बताया।
ओबामा ने गरीबी रेखा से लाखों लोगों को ऊपर उठाने को भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों की मदद कर रहा है। भारत कमजोर देशों की नई दवाओं के निर्माण में मदद कर सकता है। उन्होंने यह भी इंगित किया कि ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है। पर्यावरण की चुनौती का हम मिलकर सामना कर सकते हैं। उन्होंने भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को लेकर कहा कि हम तकनीक में मिलकर काम कर सकते हैं। ओबामा ने स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ ईधन का समर्थन किया।
ओबामा ने कहा कि विकास का मतलब है लोगों के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। भारत-अमेरिका मिलकर ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की तरह अमेरिका भी विविधता वाला देश है। हर व्यक्ति का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब को मिलकर बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि रंग की वजह से मुझे भी संघर्ष करना पड़ा है।
उन्होंने पत्नी मिशेल का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी तरक्की में मिशेल की बड़ी भूमिका है। मेरी शादी एक मजबूत महिला से हुई। मिशेल मुझे हमेशा अपनी राय देती हैं। उन्होंने भारत के संदर्भ में कहा कि नारी शक्ति से ही देश तरक्की करता है। भारतीय परिवार में मां की भूमिका बेहद अहम है। बेटी की लड़कों के बराबर अहमियत देना जरूरी है। हमारा समाज पुरुष प्रधान है। कई बार धर्म का सहारा लेकर महिला विरोधी काम होता है, इसे रोकना बहुत जरूरी है। किसी भी देश की आर्थिक तरक्की के लिए नारी शक्ति का सम्मान जरूरी है। इसी तरह भारतीय फौज में महिलाओं को देखना अद्भुत अनुभव था।
ओबामा ने कहा कि भारत-अमेरिका में तमाम धर्मों के लोग रहते हैं लेकिन हम सब एक ही माला के फूल हैं। हर किसी को अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि शांति की शुरुआत हर किसी के दिल से होती है। भारत की अहमियत भारतीय से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।
ओबामा ने अभिनेता शाहरुख खान, मिल्खा सिंह का जिक्र किया और कहा कि हमारी विभिन्नता ही हमारी मजबूती है। भारत-अमेरिका समान मुद्दों पर एकसाथ खड़े होंगे, हम सुपरपावर इसलिए हैं क्योंकि हमने पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है। भारत युवाओं का देश है, भारतीय लोग बहुत ही मेहनती हैं।
नेशनल
राजस्थान में बनेगा जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क, एक लाख से अधिक रोजगार होंगे सृजित
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/b356f3ef1122e0ab13371cd16a8ab5f8.webp)
जयपुर। राजस्थान के सीएम भजलनलाल शर्मा ने कहा है कि केन्द्र सरकार के साथ मिलकर जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे 1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कारीगरों का प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं शोध में निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे यह उद्यम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकें। भजलनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ज्वैलरी एसोसिएशन द्वारा सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर विश्व पटल पर रत्न आभूषणों के लिए विख्यात है। जेम्स ज्वैलरी बिजनेस राज्य की आर्थिक प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, साथ ही रोजगार सृजन का भी मुख्य साधन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस उद्योग को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों के लिए व्यापार को सुगम बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
सीएम ने कहा कि जयपुर में बनाए गए आभूषण अपनी खूबसूरती और शिल्प कौशल के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। इसी वजह से राज्य सरकार द्वारा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत जयपुर में रत्न एवं आभूषणों को चिन्हित किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार इस क्षेत्र को और अधिक विकसित बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान के कुल निर्यात में रत्न-आभूषणों की हिस्सेदारी 11 हजार 183 करोड़ रुपए की रही है।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
आध्यात्म3 days ago
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने लगाई हाजिरी
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
नेशनल2 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
-
खेल-कूद3 days ago
T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया, 6 जुलाई को खेला जाएगा पहला मैच
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज