IANS News
जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/o-620180920165655_l.jpg)
श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की सूचना है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सुमलर गांवा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कहा, राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने जैसे ही इलाके में दबिश बढ़ाई, आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
आध्यात्म3 days ago
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने लगाई हाजिरी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
हाथरस भगदड़: अब तक 121 की मौत, आयोजन में शामिल थे ढाई लाख लोग
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन एक्ट लागू करेगी योगी सरकार
-
नेशनल2 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट