IANS News
सियाराम ब्रांड का प्रचार करेंगे रणवीर सिंह
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/ranveer220180909100615_l20180920165939_l.jpg)
नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)| सुपरस्टार रणवीर सिंह को मशहूर ब्रांड सियाराम ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है। इसकी 40 वर्षो की समृद्ध विरासत है।
इस पर रणवीर सिंह ने कहा, सियाराम वास्तव में एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। एक महान विरासत है। मैं सियाराम के विज्ञापनों को देखकर बड़ा हुआ हूं, ऐसे में ब्रांड के एंबेसडर के रूप में चुना जाना, मेरे लिए उन सभी पलों को जीने के समान है।
उन्होंने कहा, मुझे याद है कि सियाराम के सबसे बड़े और सबसे शानदार दिखने वाले विज्ञापन थे। इसलिए, मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं।
इस सहयोग से उत्साहित सियाराम के मुख्य प्रबंध निदेशक रमेश पोद्दार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, हमने रणवीर सिंह को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सभी क्षेत्रों में अपनी अपार लोकप्रियता के साथ साइनअप किया है। वे अपनी एक शैली रखते हैं और युवा प्रतीक है। रणवीर सिंह स्पष्ट रूप से हमारे ब्रांड-सियाराम के गुणों को परिभाषित करते हैं और हम उनके साथ इस सफल फैशनेबल सफर की उम्मीद कर रहे हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत