IANS News
ऋतिक ने संजय खान की आत्मकथा की पहली झलक साझा की
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/o-920180920172318_l.jpg)
मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता ऋतिक रोशन ने गुरुवार को दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और अपने पूर्व ससुर संजय खान की ऑटोबायोग्राफी ‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ की पहली झलक साझा की। इसका विमोचन दिवाली पर होगा।
ऋतिक ने ट्वीट किया, वह असली खान हैं और उन्होंने क्या कहानी सुनाई है। संजय खान की आत्मकथा जल्द जारी होगी। ऑटोबायोग्राफी ‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ की पहली झलक।
इसमें संजय खान के जीवन का विस्तार से वर्णन किया गया है। हिंदी फिल्म उद्योग में उनके करियर, संबंधों, दोस्ती, रोमांच और घटनाओं-दुर्घटनाओं में उल्लेख किया गया है।
संजय 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय और ‘चांदी सोना’, ‘काला धंधा गोरे लोग’ जैसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में भी काम किया था।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत