IANS News
राहुल राफेल, एनपीए पर झूठ गढ़ रहे हैं : अरुण जेटली
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/arun-jetli20180920194740_l.jpg)
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मूर्ख राजकुमार’ कहा और राफेल लड़ाकू विमान सौदे और बैंकों के खराब ऋण पर ‘झूठ गढ़ने’ का आरोप लगाया।
जेटली ने कहा कि कांग्रेस नेता ‘सार्वजनिक बहस’ को प्रदूषित कर रहे हैं।
जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, राहुल ने पहले राफेल सौदे पर ‘झूठ बोला’ और अब नन परफोर्मिग एसेट्स(एनपीए) पर झूठ बोल रहे हैं। राहुल ने दावा किया है कि भाजपा सरकार ने 15 उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये के ऋण को माफ कर दिए हैं। किसी देनदार के एक भी रुपये के ऋण को माफ नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, उनकी रणनीति है, झूठ गढ़ो और इसे जितनी बार हो सके दोहराओ।
जेटली ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या ‘तथ्यों को गढ़ने वाली सोच’ वाला कोई व्यक्ति सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन सकता है।
उन्होंने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को यह गंभीरता से अवलोकन करना चाहिए कि क्या सार्वजनिक बहस को एक ‘मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)’ के झूठ द्वारा प्रदूषित करने की इजाजत दी जा सकती है।
उन्होंने कहा, परिपक्व लोकतंत्र में जो झूठ पर विश्वास करते हैं, उसे सार्वजनिक जीवन के लिए अयोग्य माना जाता है। कईयों को झूठ बोलने की वजह से राजनीतिक गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन निश्चित ही यह नियम वंशवादी संगठन कांग्रेस पार्टी में लागू नहीं होगा।
उन्होंने कहा, अगर राफेल मामले में मनगढ़ंत कहानी बनाना पहला झूठ था, तो दूसरा.. बार-बार कहना कि मोदी ने 15 उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। इस वाक्य के सारे शब्द झूठ हैं।
उन्होंने कहा, मिस्टर राहुल गांधी सच्चाई यह है कि आपकी सरकार ने बैंकों को लूटने की इजाजत दी। ऋण को अपर्याप्त रूप से प्रतिभूतिकृत किया गया। आपकी सरकार की इसमें सहभागिता थी.. एक झूठ को कई अवसरों पर दोहरा कर, आप सच्चाई को बदल नहीं सकते।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
खेल-कूद2 days ago
वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने बोला थैंक्स, जानें और क्या कुछ कहा
-
खेल-कूद2 days ago
भयंकर तूफान के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, एयरपोर्ट बंद, सभी खिलाड़ी होटलों में कैद
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को बताया अवैध
-
राजनीति2 days ago
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल1 day ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत