Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

चंद्रयान-3 को लैंड कराने में दिखा उप्र के अभिषेक का मैनेजमेंट, निभा रहे अहम भूमिका

Published

on

abhishek singh ISRO

Loading

देवरिया। मिशन चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में उप्र के देवरिया जनपद निवासी अभिषेक सिंह के योगदान पर पूरा जिला गौरवान्वित है। वहीं आज शाम को चंद्रयान की साफ्ट लैंडिग होने वाली है। ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस महत्वाकांक्षी मिशन में सेटेलाइट की गति को नियंत्रित करने, सुरक्षित लैंडिंग कराने एवं चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने वाले देवरिया के इस सितारे की सब ओर चर्चा हो रही है।

सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद से रिटायर हो चुके देवरिया के विकास खंड बनकटा के जंजीरहा गांव के रहने वाले कमलेश सिंह फिलहाल परिवार सहित कानपुर में रहते हैं। उनके बेटे अभिषेक सिंह इसरो के चंद्रयान-3 मिशन में प्रोग्राम मैनेजर हैं।

चांद पर चंद्रयान -3 के पहुंचने की खबर के साथ जब यह पता चला कि इस उपलब्धि में जिले के अभिषेक का भी योगदान है तो लोगों का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। अभिषेक इससे पहले भी इसरो के कई अन्य मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

ननिहाल में रहकर की पढ़ाई

इसरो के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में अपने ननिहाल में हुई। सतासी इंटर कालेज से 10वीं और जनता इंटर कॉलेज से 12 वहीं पास करने के बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू से स्वर्ण पदक के साथ एमएससी गणित और आईआईटी रूड़की से एमसीए की पढ़ाई पूरी की।

वैश्विक पटल पर बज रहा भारतीय प्रतिभा का डंका

चंद्रयान-3 मिशन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने फोन पर बताया कि आज वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा का डंका बज रहा है। चंद्रयान-3 अपने मिशन में कामयाब होकर रहेगा।

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ के सारे आकड़ों को बताया फर्जी

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला अपनी भव्यता से दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब महाकुंभ के आंकड़ों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर कहा है कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर बयान दिया है और सरकार के ऊपर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही है। सुनने में ये भी आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। मोटी-मोटी बात ये है कि भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।

व्यापारी कानपुर छोड़कर जा रहे- अखिलेश

अखिलेश ने सरकार पर नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के लिए निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा- “याद कीजिए नोटबंदी में इन्होंने कहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा। आज भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है। इस नोटबंदी के बाद जीएसटी आया, व्यापारियों का नुकसान हुआ, व्यापारी बरबाद हो गए। अब नयी लड़ाई सामने आई है कि कानपुर में सभी व्यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं।

जीएसटी वसूली और भ्रष्टाचार कारण- अखिलेश

अखिलेश ने कानपुर से कारोबार के जाने का ठीकरा जीएसटी पर फोड़ा है। अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने इन्वेस्टमेंट मीट कराया जिससे कोई भी फायदा नहीं हुआ, लेकिन जो कारोबारी पहले से थे, जिनका कारोबार चल रहा था वह कानपुर छोड़कर जा रहे हैं, लखनऊ छोड़कर जा रहे हैं। ये इनके जीएसटी वसूली और भ्रष्टाचार के कारण जा रहे हैं। जब ये खबरें और लोग जानेंगे तो जो यूपी में निवेश करने आने वाले थे वो भी नहीं आएंगे।

 

 

 

 

Continue Reading

Trending