Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

असदुद्दीन ओवैसी ने खेल में भी ढूँढा धर्म का एंगल, भारत-पाक मैच पर कही यह बात

Published

on

Asaduddin Owaisi

Loading

नई दिल्ली। T20 WC में कल रविवार को भारत व पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सबसे रोमांचक मैच का इंतजार क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले सियासत शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने पूछा कि भारत अब पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेल रहा है? उन्होंने कहा, ‘अब आप पाकिस्तान के साथ कल ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था। नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। क्या है यह प्यार? पाकिस्तान के साथ मत खेलो।’

उन्होंने आगे पूछा, ‘अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलोगे तो क्या हो जाएगा? टीवी के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान? लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा है? छोड़ो मत खेलो।’

Asaduddin Owaisi ने कहा, ‘अब मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा, लेकिन मैं यह भी चाहता हूं कि भारत जीते और शमी व मोहम्मद सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को हराने के लिए अच्छा खेलें।’

इस दौरान उन्होंने मुस्लिम खिलाड़ियों की ट्रोलिंग के मुद्दे को भी उठा लिया। AIMIM सांसद ने कहा, ‘अगर भारत जीत गया, तो ये लोग अपनी छाती ठोकेंगे और अगर भारत हार गया, तो ये लोग खोजने लगेंगे कि गलती किसकी थी। आपकी परेशानी क्या है? यह क्रिकेट है।’ उन्होंने कहा, ‘आपको हमारे हिजाब, हमारी दाढ़ी और हमारे क्रिकेट से भी दिक्कत है।’

क्या था मामला

बता दें BCCI सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। इधर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसे लेकर अंतिम फैसला गृहमंत्रालय करेगा।

Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi statement, Asaduddin Owaisi news,

मुख्य समाचार

दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, मौसम विभाग ने लोगों से की खास अपील

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह भयंकर कोहरा देखने को मिला है। कोहरे के कारण क्षेत्र की विजिबिलिटी काफी कम हो गई जिस कारण परिवहन के साधनों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण 100 से अधिक उड़ानें और 26 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए कई सलाह भी जारी की है।

IMD ने लोगों से की ये अपील

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर कोहरा है। IMD ने इस बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम खराब होने के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे के समय वाहन चलाते या यात्रा करते समय सावधानी बरतें। इसके साथ ही लोगों को बेहतर विजिबिलिटीके लिए फॉग लाइट का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

एयरलाइन, रेलवे को लेकर भी सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने एयरलाइन, रेलवे और अन्य परिवहन सेवाओं के बारे में भी सलाह दी है। IMD ने लोगों को किसी भी असुविधाओं से बचने के लिए एयरलाइन, रेलवे अधिकारियों और राज्य परिवहन सेवाओं के साथ समन्वय बनाकर इनसे संबंधित टाइम टेबल के बारे में अपडेट लेते रहने को कहा है।

कैसे रहेगा आज का मौसम?

IMD ने बताया है कि दिल्ली में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Continue Reading

Trending