नेशनल
अयोध्या: भव्य राममंदिर का निर्माण जोरों पर, लेकिन नहीं बनेगा म्यूजियम
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या की रामजन्मभूमि में भव्य राममंदिर का निर्माण लगभग 60 फीसदी हो चुका है। उम्मीद है कि 15 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान हो जाएंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इसी क्रम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लोगों के लिए सुविधाएं विकसित करने की कवायद तेज कर दी है।
वहीं सुरक्षा कारणों के चलते ट्रस्ट रामजन्मभूमि में म्यूजियम नहीं बनाना चाहता। इसके लिए ट्रस्ट सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय को अपने अधीन लेने की योजना बना रहा है। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र द्वारा इसको लेकर शासन को पत्र भी भेजा चुका है। जिसमें रामकथा संग्रहालय को ट्रस्ट के अधीन करने की सिफारिश की गई है।
ट्रस्ट का मानना है कि रामजन्मभूमि परिसर में म्यूजियम (संग्रहालय) बनाना सुरक्षा कारणों से संभव नहीं है। यहां म्यूजियम बनने से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आएंगे, जो सुरक्षा प्रबंधों के लिहाज से ठीक नहीं होगा। साथ ही ट्रस्ट चाहता है कि विकास योजनाओं का दोहराव भी न हो।
जो योजना पहले से अयोध्या में है उसे रामजन्मभूमि परिसर में विकसित करने की कोई जरूरत नहीं है। इसीलिए सरयू तट पर निर्मित रामकथा संग्रहालय को ही ट्रस्ट अपने अधीन लेकर यहां म्यूजियम विकसित करने की तैयारी पर लगा हुआ है। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। राममंदिर ट्रस्ट जो म्यूजियम बनाएगा उसमें खोदाई से मिली कलाकृतियां सहेजी जाएंगी ताकि राममंदिर के पांच सौ सालों के संघर्ष से युवा पीढ़ी भी रूबरू हो सके।
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र बताते हैं कि राममंदिर निर्माण के लिए करीब 50 फीट गहराई तक की गई नींव की खोदाई के दौरान चरण पादुका सहित प्राचीन पाषाण व कुड खंडित मूर्तियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। कुछ पत्थर ऐसे भी मिले हैं जिन पर नक्काशी की गई है वह मूर्तियों की तरह हैं।
उन्होंने बताया कि गर्भगृह स्थल पर खोदाई के दौरान पुरातात्विक मूर्तियां, खंभे और चार फीट का शिवलिंग मिला था, जो अद्भुत है। इसे कुबेर टीला पर स्थापित किया गया है। कुछ कलाकृतियां कमिश्नर के यहां हैं, कुछ सुप्रीम कोर्ट ने लॉक करा दी गई हैं। जितनी कलाकृतियां मिली हैं, उन्हें देखने के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ती है। जब म्यूजियम बन जाएगा, तब उसमें इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।
रामकथा संग्रहालय में सुरक्षित हैं 150 से अधिक पुरावशेष
रामकथा संग्रहालय में पहले से राममंदिर के पुरावशेषों को सुरक्षित रखा गया है। संग्रहालय की दो गैलरियों में ये अवशेष सहेजे गए हैं। 22 जुलाई 1992 में केंद्र व प्रदेश सरकारों के सहयोग से विहिप की ओर से अधिग्रहीत परिसर में कारसेवा कराई गई थी।
इस दौरान राम चबूतरे के निर्माण के लिए करीब 12 फीट खोदाई कराई गई। इस खोदाई में 150 से अधिक पुरावशेष मिले थे जो कि किसी प्राचीन हिंदू मंदिर के थे। इनमें कई कलाकृतियां व स्तंभ भी थे। इन सभी पुरावशेषों को अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में ही संग्रहित कराया गया है।
नेशनल
26 जनवरी की रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ए़़डवाइजरी
नई दिल्ली। 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राजधानी दिल्ली में परेड निकाली जाती है। हालांकि परेड से पूर्व रिहर्सल किया जाता है। 17, 18, 20 और 21 जनवरी को रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली में यातायात संबंधित कुछ नियम लागू रहेंगे। इसमें से कुछ रास्तों पर सुबह के 10.15 बजे से रात के 12.30 बजे तक यातायात बंद रहेगा। बता दें कि कर्तव्यपथ से रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ से जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ से मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ से सी-हेक्सागन जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के वैकल्पिक रूट्स
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ रास्तें भी सुझाए गएं हैं जो कि वाइस वरसा भी काम करेंगे। यहां देखें सुझाए गए रूट्स
रिंग रोड, सराय काले खान- आईपी फ्लाईओवर- राजघाट
लाजपत राय मार्ग- मथुरा रोड- भैरो रोड- रिंग रोड
अरबिंदो मार्ग- सफदरजंग रोड- कमाल अतातुर्क मार्क- सरदार पटेल मार्ग- मदर टेरेसा क्रीसेंट- आरएमएल- बाबा खड़ग सिंह मार्ग
पृथ्वीराज रोड- राजेश पाइलट मार्ग- रिंग रोड- सब्रमणियम भारती मार्ग- मथुरा रोड- भैरो रोड
बर्फखाना ओजोड मार्केट रानी झांसी फ्लाईओवर पंचकुईंया रोड हनुमान मूर्ति वंदे मातरम मार्ग- धौला कुआं
पूर्व से पश्चिमी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के वैकल्पिक रूट्स।
पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ रास्तें भी सुझाए गएं हैं जो कि वाइस वरसा भी काम करेंगे। यहां देखें सुझाए गए रूट्स
रिंग रोड- भैरो रोड- मथुरा रोड- सुब्रमण्यम भारती मार्ग- राजेश पायलट मार्ग- पृथ्वीराज रोड- सफदरजंग रोड- कमाल अतातुर्क मार्ग- पंचशील
मार्ग- साइमन बोलिवार मार्ग- अपर रिज रोड, वंदे मातरम मार्ग।
रिंग रोड- आईएसबीटी- चांदगी राम अखाड़ा- मॉल रोड- आजादपुर- रिंग रोड
रिंग रोड- भैरो रोड- मथुरा रोड़- लोधी रोड- अरबिंदो मार्ग- सफदरजंग रोड- तीन मूर्ति मार्ग- मदर टेरेसा क्रिसेंट- पार्क स्ट्रीट- शंकर रोड- वंदे मातरम मार्ग
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
अस्थमा के मरीज सर्दियों में रखें अपना खास ध्यान, अपनाएं यह टिप्स
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मैं देश बचा रहा और वो पार्टी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील, मिल्कीपुर उपचुनाव जीतना है जरुरी
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
भाजपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उतारा अपना प्रत्याशी, सपा के अजीत प्रसाद को देंगे चुनौती
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
दक्षिण अफ्रीका की सोने की खदान में फंसे 500 मजदूर, 100 की मौत
-
राजनीति3 days ago
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा ‘बच्चा’
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महाकुंभ में आज अमृत स्नान का पहला दिन, लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी