Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बाढ़ का बख्तियारपुर, 50 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

बख्तियारपुर। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पश्चिम टोला बख्तियारपुर वार्ड नंबर-4 में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं मौके से दो दर्जन से ज्यादा खोखे पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, कई खोखे घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं। हालांकि किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है।

देर रात करीब 50 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

पीड़ित शारदा शर्मा ने बताया कि पड़ोस की एक महिला से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी। इससे नाराज उसके बेटे और बहु ने शुक्रवार को गाली गलौज की थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आधी रात में कई लोगों को बुलवाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि लगभग 20 से 25 लोग बांध रोड से घर की ओर प्रवेश कर गए और गली में घुसते ही फायरिंग कर दी। लगभग 50 राउंड से ज्यादा गोलियां फायरिंग हुई है। मौके पर कई घरों में फायरिंग के निशान है और कई घरों के दरवाजे पर राइफल के वट से धक्का दिया गया है। जिसके भी निशान मौजूद हैं। इस घटना से आसपास के सभी लोग दहशत में हैं।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

सूचनी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधी फरार हो गए। भागने के क्रम में एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दोनो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रात्रि में एक पक्ष अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष को डराने धमकाने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर उनके साथियों के ठिकानों पर छापामारी की गई। जिसमें मनोज कुमार के घर से 12 लाख 05 हजार कैश, दो संदिग्ध मोटरसाइकिल और रजिस्ट्री का कागजात बरामद किया गया है। जिसकी जांच कर जब्ती की जाएगी। अन्य शामिल सभी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending