Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

भगवंत मान का बीजेपी पर हमला, ECI से फर्जी वोटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अवध ओझा भारतीय निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फर्जी मतदाओं का मुद्दा उठाया और बीजेपी के खिलाफ शिकायत की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि आज दिल्ली में चुनाव आयुक्त के साथ मुलाकात करके विपक्षी दल द्वारा सांसदों के घरों में बनाई जा रही फर्जी वोटों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ।

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “सम्मानित शिक्षाविद अवध कुमार ओझा जी, हमारे पटपड़गंज से उम्मीदवार हैं, उन्होंने समय रहते फॉर्म 8 भरा, लेकिन चुनाव आयोग ने पहले 7 जनवरी को आखिरी तारीख बताया और फिर षड्यंत्र कर इसे बदलकर 6 जनवरी कर दिया। यह कानून और इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइंस के खिलाफ है।”

 

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending