Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

भगवंत मान ने विश्व बैंक के कंट्री डायरैक्टर से की मुलाकात

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की। भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरैक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के संबंध में राज्य का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन सुधारों संबंधी राज्य के ठोस एजैंडे को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनकी ओर से यह वित्तिय सहायता मांगने का उद्देश्य वित्तिय सूझ-बूझ, बेहतर प्रशासन और कुशल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

मदद से विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राज्य की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भू-जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुराने जल स्नेतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भू-जल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षो में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण भू-जल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

विश्व बैंक ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया

मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताते हुए विश्व बैंक के कंट्री डायरैक्टर ने कहा कि वे इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले ही इस प्रकार की परियोजना में विश्व बैंक सहयोग कर चुका है।

राज्य सरकार से लगातार बैठकें करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी। चेयरमैन ने कहा कि विश्व बैंक की टीम क्रांतिकारी सुधारों को लागू करने के लिए पंजाब के दृढ़ इरादे से प्रभावित हुई है।

अगस्ट टैनो क्वामे ने विकास और प्रगति के लिए पंजाब की क्षमता को स्वीकारते हुए एक मजबूत और लचीले सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन ढांचे के महत्व पर जोर दिया और पंजाब के प्रयासों का समर्थन करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक बड़े शहरों में सहयोग के क्षेत्रों, वित्तीय विशेषज्ञता, डाटा साझाकरण और अन्य सेवाओं की खोज कर रहा है। अगस्ट टैनो क्वामे ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि बैंक देश के अन्य हिस्सों में भी इन परियोजनाओं को अपनाने पर विचार कर रहा है।

 

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का हर तरह से कर रही प्रयास

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार पंजाब की महिलाओं को सशक्त बनाने का हर तरह से प्रयास कर रही है। इसी के तहत समाज की ओवरऑल प्रोग्रेस और ग्रोथ में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण पूरे समाज को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आधुनिक समाज में नारीत्व के सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सामान्य रूप से भारतीय महिलाओं और विशेष रूप से पंजाबी महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समाज में महिलाएं सामाजिक और सांस्कृतिक को बढ़ावा देने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, जिससे दुनिया भर में मानव जाति में जागरूकता आ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं में दुनिया भर में समृद्धि और विकास के युग की शुरुआत करने की जबरदस्त क्षमता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय महिलाओं ने हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी साझा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह हम सभी के लिए महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाने और समाज में उन्हें उनका उचित स्थान दिलाने के लिए कड़े प्रयास करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का एक उपयुक्त अवसर है। महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों को व्यापक बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सामाजिक और गैर-सरकारी संगठनों की स्वैच्छिक भागीदारी के जरिए किया जा सकता है।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज में सामाजिक-आर्थिक जागृति के बारे में सामान्य रूप से महिलाओं और विशेष रूप से लड़कियों की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करके उनके जीवन को बदलने के लिए एमएनसी ग्रांट थॉर्नटन की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इन कंपनियों की सदस्य 10,000 महिला लाभार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभ मिला हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी के हस्तक्षेप के बाद अलग-अलग पहलों के जरिए महिलाओं और परिवारों की आय में औसतन 40% की वृद्धि हुई है। उन्होंने एफपीसी की लगभग 25 महिला सदस्यों को ड्रोन पायलट बनाने के लिए कंपनी के कार्य की भी सराहना की और कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं की आय में वृद्धि करके उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। लड़कियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अवसर मिलने पर लड़कियां कोई भी बड़ा काम कर सकती हैं और आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब के आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने राज्य सरकार को भारी बहुमत देकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की के लिए कड़ी मेहनत करना राज्य सरकार का पहला कर्तव्य है।

 

 

 

Continue Reading

Trending