उत्तर प्रदेश
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ी कलह
मिल्कीपुर। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिल्कीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। सांसद अवधेश प्रसाद पर टिकट को लेकर परिवारवाद का आरोप लगाकर सूरज चौधरी ने अपने 500 साथियों के साथ पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला?
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा से टिकट को लेकर कलह शुरू हो गई है। सांसद अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाकर मिल्कीपुर क्षेत्र के सपा नेता सूरज चौधरी ने अपने 500 साथियों के साथ पार्टी छोड़ दी है। सांसद अवधेश प्रसाद पर उन्होंने परिवारवाद का आरोप लगाया है।
उन्होंने वादा किया था कि सांसद बनने के बाद सूरज चौधरी को टिकट दिलवाएंगे लेकिन उन्होंने अपने बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिलवा दिया। सूरज चौधरी का दावा है कि अजीत प्रसाद लगभग 50 हजार वोट से हारेंगे। सूत्रों की मानें तो सूरज चौधरी भीम आर्मी के संपर्क में हैं।
सूरज चौधरी ने क्या कहा?
सूरज चौधरी ने कहा कि अवधेश प्रसाद को हम सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर चुनाव जिताने में रात दिन एक किया, अब चुनाव जीत जाने के बाद उपचुनाव लड़ने के लिए सिर्फ निष्क्रिय पुत्र अजीत ही दिखाई दे रहा है, जिसका लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना ही नहीं था।
सूरज ने कहा कि सांसद अवधेश ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुझसे सैकड़ों बार वादा किया था कि जब वह सांसद बन जाएंगे तो मिल्कीपुर सीट से सूरज को उपचुनाव लड़ाएंगे। लेकिन चुनाव जीतने के दूसरे दिन से ही अवधेश एकदम बदल गए और झूठ बोलना शुरू कर दिया।
सूरज ने कहा कि आर्थिक शोषण एवं नुकसान के अलावा हम लोगों को अवधेश प्रसाद ने कुछ नहीं दिया। इसीलिए आज मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मिल्कीपुर के हमारे साथी, हमारे मित्र, हमारे रिश्तेदार एवं जनता जनार्दन जिनको यह बाहरी अवधेश प्रसाद जैसे लोग तरह-तरह का झूठ बोलकर बेवकूफ बनाते चले आ रहे हैं, उनके लड़के को उपचुनाव में उनकी कल्पना से भी ज्यादा वोटों से हराकर असली औकात दिखा देंगे।
उत्तर प्रदेश
इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।
महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात
प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।
महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत