Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 17 नक्सलियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में जारी एक मुठभेड़ में 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई। शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

यह मुठभेड़ बीजापुर के पुजारी कांकेर, मारुरबाका और तेलंगाना सीमा से सटे इलाकों में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे डीआरजी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा की संयुक्त टीम, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम के साथ यह ऑपरेशन शुरू किया था।

बीजापुर जिले में गुरुवार को ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए। यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र में तड़के उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम क्षेत्र में एक अभियान पर निकली थी।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवाजी महाराज जी की जयंती पर किया नमन

Published

on

Loading

रायपुर। हर साल 19 फरवरी को महान योद्धा और मराठा सम्राट छत्रपती शिवाजी महाराज जी की जंयती मनाई जाती है। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी शासक, उत्कृष्ट रणनीतिकार और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों, अनुशासित सेना और संगठित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राज्य की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य एवं राष्ट्रप्रेम आज भी अनगिनत लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय विजय प्राप्त की। उनकी रणनीति, सुशासन और लोकहितकारी नीतियाँ सदियों तक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनकी अमर गाथा भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अदम्य उत्साह की भावना जागृत करती रहेगी।

Continue Reading

Trending