उत्तर प्रदेश
लखीमपुर में 8 में से 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने की जीत हासिल, लहराया भगवा का परचम
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की 8 विधानसभा सीटों में से अब तक 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2 सीटों की गिनती जारी अभी जारी है।
लखीमपुर सदर सीट से पहले राउंड में भाजपा के योगेश वर्मा आगे चल रहे हैं। यहां की सीटों में पलिया, निघासन, गोला गोरखनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी शामिल है। यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा के बाद माहौल बदल गया था। इस हिंसा में 8 लोग मारे गए थे।
लखीमपुर खीरी में चौथे चरण के मतदान में 62.45% मतदान हुआ था। बता दें कि लखीमपुर खीरी में पिछली बार बीजेपी ने सूपड़ा साफ कर दिया था। ऐसे में किसानों को कुचलने वाले कांड के बाद यहां बीजेपी की राह आसान नहीं है। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
लखीमपुर खीरी जिले की विधानसभा सीटों का हाल
पलिया
यह विधानसभा क्षेत्र खीरी संसदीय क्षेत्र और खीरी जिले का हिस्सा है। यहां 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यहां भाजपा ने हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी को मैदान में उतारा, वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रीतिंदर सिंह कक्कू पर दांव खेला। बसपा से डॉ. जाकिर हुसैन, ‘आप’ से ललित वर्मा और कांग्रेस से रिसाल अहमद मैदान में हैं। पलिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हरविंदर सिंह साहनी रोमी ने जीत दर्ज की है।
निघासन
इस विधानसभा क्षेत्र में इस बार 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से समाजवादी पार्टी से आर एस कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने शशांक वर्मा पर दांव आजमाया। कांग्रेस से अटल शुक्ला और बसपा से आरए उस्मानी चुनाव मैदान में हैं। निघासन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शशांक वर्मा ने चुनाव जीत लिया है।
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद गिरी को चुनाव में उतारा. वहीं समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी पर दांव खेला. वहीं कांग्रेस प्रहलाद पटेल तो बसपा ने शिखा अशोक कनौजिया को उतारा। गोला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद गिरी चुनाव जीत गए हैं।
श्रीनगर
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 6 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मंजू त्यागी पर किस्मत आजमाई, वहीं सपा ने राम शरन को मैदान में उतारा. बसपा से मीरा बानो मैदान में रहीं तो कांग्रेस ने चांदनी को मौका दिया। श्रीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मंजू त्यागी चुनाव जीत गई हैं।
धौरहरा
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 7 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। भाजपा यहां विनोद शंकर पर आजमा रही है, वहीं समाजवादी पार्टी ने वरुण सिंह को मैदान में उतारा. बसपा की बात करें तो आनंद मोहन त्रिवेदी चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से जितेंद्री देवी को उतारा गया। लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी ने चुनाव जीता है।
लखीमपुर
लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 11 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यहां भाजपा से योगेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा मधुर को उतारा है। वहीं बसपा की ओर से मोहन बाजपेयी मैदान में हैं। कांग्रेस से रविशंकर त्रिवेदी हैं। लखीमपुर सदर सीट से पहले राउंड में भाजपा के योगेश वर्मा आगे चल रहे हैं।
कस्ता
कस्ता विधानसभा क्षेत्र में 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 पुरुष और 1 महिला है. यहां समाजवादी पार्टी ने सुनील कुमार लाला पर दांव खेला है, जबकि भाजपा ने सौरभ सिंह को उतारा है. वहीं बसपा से हेमवती देवी और कांग्रेस से राधेश्याम मैदान में हैं। कस्ता विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सौरव सिंह सोनू ने चुनाव जीत लिया है।
मोहम्मदी
मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है। भाजपा से यहां लोकेंद्र प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं। सपा से दाउद अहमद चुनावी मुकाबले में हैं। वहीं बसपा ने शकील अहमद और कांग्रेस से रीतू सिंह चुनावी हैं।
उत्तर प्रदेश
महाकुम्भ में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में आयोजित परमार्थ निकेतन शिविर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदी बेन पटेल ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने यहां राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू जी के श्रीमुख से हो रही श्रीरामचरित मानस कथा का भी श्रवण किया। इस अवसर पर आनंदी बेन पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके पराक्रम और साधना को नमन किया। उन्होंने कहा कि महापुरुष अपने कार्यों और विचारों से सदैव जीवंत रहते हैं।
राज्यपाल का समाज सुधार पर संदेश
राज्यपाल ने बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया। उन्होंने बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही, दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
पूज्य बापू का ज्ञान मार्ग
राष्ट्रसंत मोरारी बापू ने श्रीरामचरित मानस के माध्यम से श्रद्धा और आस्था का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कथा, धर्म और परमार्थ का गूढ़ अर्थ प्रदान करती है। मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस, श्रीराम का सजीव चरित्र है। उन्होंने पूज्य बापू की कथा को सत्य, प्रेम और करुणा का संगम बताया।स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सत्संग और कथा मन की गुलामी से आज़ादी प्रदान करती है।
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
एससीआर की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट और वाराणसी के लिए बनेंगे दो नये डेवलपमेंट रीजन
-
नेशनल2 days ago
महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, आग लगने की अफवाह फैलने पर कई यात्री ट्रेन से कूदे, 11 की मौत, 40 से अधिक घायल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
लेबनान में हिजबुल्लाह के टॉप लीडर शेख मुहम्मद अली हमादी की हत्या
-
नेशनल2 days ago
अगले महीने होगी गौतम अदाणी के छोटे बेटे की शादी, किसी सेलिब्रिटी को नहीं दिया न्यौता
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और डॉ. कुमार विश्वास ने संगम में लगाई डुबकी, गौतम अदानी ने की श्रद्धालुओं की सेवा
-
राजनीति2 days ago
“कमल का बटन दबाते ही चली जाएगी बिजली” – अरविंद केजरीवाल
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का महाकुम्भ में होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन