Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी पर बरसीं BSP सुप्रीमो मायावती, स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

Published

on

Loading

बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ा दी है। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने आईं। मायावती अपने विरोधियों पर जमकर बरसीं। खासकर पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़े स्वामी प्रसाद मौर्य पर। साथ ही, उन्होंने मांग की कि चुनावों के समय दल बदलने वाले नेताओं पर सख्ती के साथ नियम बनाने की जरूरत है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले मायावती पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि उनके पार्टी छोड़ने के कारण बसपा की दुर्गति हुई है। अब पलटवार मायावती की ओर से हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में आने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की किस्मत खुली। आज वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बीजेपी वाले तो 5 साल तक उसको ढोते रहे। मायावती का यह पलटवार निश्चित तौर पर स्वामी प्रसाद मौर्य को परेशान करेगा।

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलबदलू नेता चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे, समाजवादी पार्टी अंबेडकरवादी पार्टी है। इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। समाजवादी पार्टी ने ही दलितों की पदोन्नति के मामले में विधेयक को फाड़ कर फेंक दिया था, जो अभी तक लटका हुआ है। दलित संतों के नाम पर जिलों और जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया गया था, उसे भी सपा सरकार ने बदल दिया। भदोही को संत रविदास नगर रखने के आदेश को पलटने पर भी बसपा सुप्रीमो ने करारा हमला बोला। मायावती ने कहा कि समाजवादी यादवों की पार्टी है।

उत्तर प्रदेश

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Published

on

Loading

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।

महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात

प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

Continue Reading

Trending