Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर

Published

on

Loading

संभल : समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलेगा। संभल जिला प्रशासन ने निर्माणाधीन मकान को लेकर सांसद को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि नक्शे की मंजूरी लिये बिना मकान का निर्माण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सांसद जियाउर रहमान वर्क संभल में हुए हिंसा के आरोपी हैं। जियाउर रहमान वर्क पर संभल में भीड़ को उकसाने का आरोप है। वहीं प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किये जाने पर संभल सांसद का कहना है कि उन्हें इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। यदि कोई नोटिस दिया गया है तो उसका जवाब भी दिया जाएगा। वैसे मकान का निर्माण कार्य बीते एक साल से बंद है।

सपा सांसद वर्क का सदर कोतवाली इलाके के दीपा सराय में पुश्तैनी मकान है। घर काफी पुराना हो जाने के बाद उसे तुड़वाकर सांसद पुर्ननिर्माण करा रहे हैं। बीते दो सालों से समाजवादी पार्टी के सांसद के नये मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। संभल जिला प्रशासन ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए हैं। सांसद को पांच दिसंबर को जारी किये गये नोटिस में एसडीएम संभल वंदना मिश्रा ने कहा है कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास किए हो रहा है।

यहीं नहीं सपा सांसद पर मकान का नक्शा न दिखाने पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। नोटिस के जरिए 12 दिसंबर तक सांसद से जवाब मांगा गया है। यदि 12 दिसंबर तक जवाब नहीं दिया गया तो बुलडोजर की कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही सांसद को जारी किये गये नोटिस में कहा गया है कि यदि संतोषजनक जवाब न देने और बिना नक्शे के मकान का निर्माण कार्य जारी रखने पर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Published

on

Loading

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ से लौटीं इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किये। बता दें कि इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की।

महाकुम्भ में स्नान करने के बाद सीएम से की मुलाकात

प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने संगम में पवित्र स्नान किया और भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। महाकुंभ से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने बताया कि महाकुम्भ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने रामायण की चौपाई, शिव तांडव और कई भजन प्रस्तुत किये। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

Continue Reading

Trending