Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे ‘रणबास द पैलेस’ होटल का इनॉग्रेशन, दुनिया का पहला सिख महल

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आज राज्य के लोगों को खास तोहफा दिया जाएगा। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में बने दुनिया के एकमात्र सिख महल के पैलेस होटल रणबास द पैलेस का इनॉग्रेशन करेंगे। सरकार को पूरी उम्मीद है कि राजस्थान की तर्ज पर किला मुबारक में खुलने वाला यह पैलेस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पसंद बनेगा। राज्य सरकार द्वारा यह कदम राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी बुधवार को सुबह 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सोमवार को उद्घाटन का कार्यक्रम था, लेकिन किसी कारणवश उस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पटियाला आएंगे और इस विशेष तोहफे को लोगों को समर्पित करेंगे।

ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस दो मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से में 3 बेहतरीन पेंटिंग चैंबर हैं, जिनमें बहुमूल्य पेंटिंग्स रखी हुई हैं। एक स्थान पर लस्सीखाना है, जहां रोटी तैयार की जाती थी और अंदर रहने वाली महिला सेवकों में वितरित की जाती थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से में सामने की ओर हॉल हैं, जिन्हें कमरों का रूप दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

पंजाब

सीएम भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अरविंद केजरीवाल नहीं बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन के कयासों के बीच पहली बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। ये अफवाह फैलाई जा रही हैं, जो निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं। मुख्यमंत्री ने यह बात सरदूलगढ़ में मंगलवार को तहसील के कामकाज का निरीक्षण करने के दौरान कही।

इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पंजाबियों को पंजाब सरकार कुछ समय पहले विदेशों से आकर पंजाब में रोजगार कर रहे युवाओं से मिलवाएगी, ताकि वे निराश होकर घर न बैठें और खुद को ताकतवर बनाएं। इसके साथ ये युवा राज्य सरकार द्वारा निकाली विभिन्न विभागों की पोस्टों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार इन नौजवानों का सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका से डिपोर्ट कर भेजे युवाओं का विमान पंजाब में उतारने का विरोध जताया है। उम्मीद है कि अगली बार आने वाला विमान अब पंजाब में नहीं उतरेगा।

Continue Reading

Trending