प्रादेशिक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में कृषि मेला का किया उद्घाटन, किसानों के लिए लगाए गए 300 स्टॉल
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में कृषि मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नीतीशकुमार ने दावा करते हुए कहा कि पहले यहां कुछ काम नहीं होता था। जब हम सत्ता में आए, तब 2006 से कृषि रोड मैप की शुरुआत की।
बिहार में हमने बहुत कुछ किया- नीतीश
पत्रकारों से चर्चा करते मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक बिहार में जो नहीं हुआ, वह हमने किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए इस मेले का शुभारंभ हमने किया था और अब सब कुछ अच्छे से हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘आप लोगों को भी याद रखना चाहिए कि हमने क्या-क्या बिहार के लिए किया है।
पटना के गांधी मैदान में 4 दिन का किसानों का मेला
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सब अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों से ही कहा कि आप लोग घूम-घूमकर काम देखिए। इधर, बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस मेले का मकसद यह है कि आधुनिक यंत्रों को किसान देखें और समझें। इसका प्रयोग करने से किसानों को लाभ होता है, उत्पादन में वृद्धि होती है और उनकी आमदनी बढ़ती है। ऐसे सभी चीजों की यहां प्रदर्शनी लगाई गई है। बिहार की सरकार इस बात का हमेशा प्रयास करती है कि किसान कृषि यंत्रों का उपयोग करें।
किसानों के लिए लगाए गए 300 स्टॉल
कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाना है। गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। मेले में किसानों को उनकी जरूरत के सभी उपकरण मिल रहे हैं। यहां 300 स्टॉल लगाए गए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में किसान नई तकनीक से भी परिचित हो सकेंगे।
प्रादेशिक
मोहन यादव जल्द ही शुरू करेंगे जनता दरबार, जाने कैसे मिलेंगे सीएम
भोपाल | मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जल्द ही जनता दरबार या जन दर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनेगें। पहले जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत 6 जनवरी से होने वाली थी लेकिन तब व्यवस्था न हो पाने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका था। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही नई व्यवस्था के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। नई व्यवस्था में जनता दरबार या जन दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पहले सीएम हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करानी होगी।
अधिकारियों का कहना है कि जिन भी लोगों को जनता दरबार में शामिल होकर सीएम को अपनी समस्या बतानी है उन्हें अब पहले सीएम हेल्पलाइन सिस्टम पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में एक नया विकल्प जोड़ा जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता सीएम से मिलने का अनुरोध कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारी उन शिकायतों की जांच करेगें जिनमें सीएम से मिलने का अनुरोध किया गया है और फिर चुनी गई शिकायतों के साथ शिकायतकर्ता को जनता दरबार में बुलाया जाएगा।
इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाना था कि सीएम मोहन यादव तक वही लोग पहुंच पाएं जिनकी शिकायत उस योग्य हो। इसलिए अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा जाएगा और उसके बाद ही जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत होगी।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत