पंजाब
सीएम भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों की बुलाई अहम बैठक, ले सकते है कोई बड़ा निर्णय

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि यह बैठक चंडीगढ़ में आज दोपहर 12.30 बजे होगी। इस बैठक के दौरान सभी जिलों के SSP और आयुक्त उपस्थित रहेंगे। पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री रिश्वतखोरों पर कोई बड़ा एक्शन ले सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने उन गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी पूरी कर ली है जिन्हें दूसरे राज्यों की पुलिस ने रिमांड पर लिया मगर वे पंजाब वापस नहीं लौटे हैं। पंजाब पुलिस ने ऐसे करीब 46 आरोपियों की सूची तैयार की है और जल्द ही उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
सूत्रों की मानें तो इन गैंगस्टरों में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, दविंदर बंबीहा, लक्की पटियाल, हरविंदर रिंदा, लखवीर लंडा, जग्गू भगवानपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग से जुड़े हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी आरोपी हत्या, जबरन वसूली जैसे मामलों में संलिप्त हैं। ये आरोपी दूसरे राज्यों की जेलों से ही अपना सिंडीकेट चला रहे हैं। इसके लिए सभी राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही इन राज्यों की अदालतों में भेजने के लिए डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। ज्यादातर गैंगस्टर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं। ये आतंकियों के मददगार भी बन रहे हैं।
पंजाब
भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।
भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।
पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-
नेशनल2 days ago
पीएम हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आज मीटिंग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या
-
नेशनल2 days ago
IAS अफसर नियाज खान बोले- इस्लाम अरब का मजहब, भारत में तो सब हिंदू थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया
-
खेल-कूद2 days ago
Mr 360 डिग्री के नाम से मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
-
नेशनल2 days ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया गया कदम
-
राजनीति2 days ago
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बड़ा आरोप, पार्टी के नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा नाम
-
राजनीति2 days ago
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, लग रहा टेंट, बिछ गए सोफे
-
मनोरंजन2 days ago
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन