Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में सीएम भगवंत मान ने टेका मत्था

Published

on

Loading

पंजाब। देशभर में आज सिख धर्म का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। सिख धर्म के दो प्रमुख गुरुओं, गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस को विशेष रूप से प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

इस पावन पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब, रूपनगर में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। सीएम मान ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर में भी हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से बातचीत की।

सीएम मान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के मौके पर रूपनगर के गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में परिवार सहित नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में माथा टेका और पंजाब सहित पंजाबियों की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना-विनती की।उन्होंने आगे कहा, इस ऐतिहासिक स्थान के दर्शन-दीदार करके और गुरु चरणों में हाजिरी भरकर मन को बहुत सुकून मिला।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को कराया अवगत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मसले पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदम और नीतियों से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।

मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की देश के मुख्यमंत्रियों के साथ नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये हिस्सा लिया। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होंने आगे कहा, नशों के खिलाफ पंजाब की सख्त नीतियों और नशों के खिलाफ हासिल की गई सफलता से गृह मंत्री जी को अवगत करवाया। सीमावर्ती राज्य होने के नाते हम नशों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की उम्मीद करते हैं और मिलकर काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।

 

Continue Reading

Trending