झारखण्ड
सीएम हेमंत सोरेन आज सरायकेला के खरसावां गोलीकांड के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
सरायकेला। सीएम हेमंत सोरेन का आज शहीद दिवस के अवसर पर सरायकेला जिले के खरसावां शहीद स्थल में आगमन और भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान यातायात सुगम बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कुछ मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री लागू की गई है।
सरायकेला बिरसा चौक से कोरसे मुंडा चौक तक 1 जनवरी की सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक, आमदा राज खरसावां से कोरसे मुंडा चौक तक, सीनी से +2 हाई स्कूल रोड खरसावां तक, कुचाई से खरसावां कोरसे मुंडा चौक तक और रडगांव से कोरसे मुंडा चौक तक सभी प्रकार के व्यावसायिक (बड़े) वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रात दस बजे के बाद से वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो जाएगा।
यातायात प्रतिबंधों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही, दैनिक समाचार पत्रों में इस सूचना के प्रकाशन हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य, आयोजन के दौरान जनता की सुरक्षा और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है।
झारखण्ड
झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, तीन मासूमों की मौत
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत टैंपों चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है। ये सड़क हादसा रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आलू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी और कुछ दूर तक उसे घसीटता चला गया और फिर पलट गया, जिसके कारण टेंपो ड्राइवर सहित तीन बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
-
नेशनल2 days ago
जितना काम आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल समाज के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया: केजरीवाल
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुंभ में कैलाश मानसरोवर शिविर का आयोजन, एनआरआई हरि गुप्ता करेंगे मानसरोवर से जुड़े रहस्यों का पर्दाफाश
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टॉप ट्रेंड हुआ डिजिटल महाकुम्भ हैशटैग
-
प्रादेशिक2 days ago
थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया – तेजस्वी यादव
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
डिजिटल महाकुम्भ: तकनीक बनी हथियार, 2,750 एआई सीसीटीवी संदिग्ध गतिविधियों पर रख रहे नजर
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
14 जनवरी को अपना आखिरी भाषण देंगे जो बाइडेन
-
मनोरंजन2 days ago
मॉडल और एक्ट्रेस चुम दरांग के सपोर्ट में आए अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कोच कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज मना रहे हैं अपना 51वां जन्मदिन