Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम मोहन यादव ने देर रात कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों का पूछा हालचाल, सहायता राशि देने की कही बात

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीती देर रात राजधानी भोपाल में स्थित कैंसर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिला के इलाज के लिए सहायता राशि देने की बात कही है।

गुरुवार देर रात सीएम डॉ. मोहन यादव शहर के ईदगाह हिल्स इलाके में स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूप सिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।

आर्थिक सहायता का वादा

सीएम यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सीधी जिले की तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

Continue Reading

प्रादेशिक

मोहन यादव जल्द ही शुरू करेंगे जनता दरबार, जाने कैसे मिलेंगे सीएम

Published

on

Loading

भोपाल | मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जल्द ही जनता दरबार या जन दर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनेगें। पहले जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत 6 जनवरी से होने वाली थी लेकिन तब व्यवस्था न हो पाने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका था। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही नई व्यवस्था के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। नई व्यवस्था में जनता दरबार या जन दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पहले सीएम हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करानी होगी।

अधिकारियों का कहना है कि जिन भी लोगों को जनता दरबार में शामिल होकर सीएम को अपनी समस्या बतानी है उन्हें अब पहले सीएम हेल्पलाइन सिस्टम पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में एक नया विकल्प जोड़ा जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता सीएम से मिलने का अनुरोध कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारी उन शिकायतों की जांच करेगें जिनमें सीएम से मिलने का अनुरोध किया गया है और फिर चुनी गई शिकायतों के साथ शिकायतकर्ता को जनता दरबार में बुलाया जाएगा।

इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाना था कि सीएम मोहन यादव तक वही लोग पहुंच पाएं जिनकी शिकायत उस योग्य हो। इसलिए अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा जाएगा और उसके बाद ही जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत होगी।

Continue Reading

Trending