Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम नायब सिंह सैनी कैबिनेट संग करेंगे महाकुंभ में शिरकत, इस दिन लगाएंगे आस्था की डुबकी

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी कैबिनेट के साथ महाकुम्भ में शिरकत करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि 7 फरवरी को हरियाणा सरकार प्रयागराज में महाकुंभ में हिस्सा लेगी और इस दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि सूबे के कई जिलों के लोग और संत समाज भी महाकुंभ में गया है। हरियाणा सरकार की तरफ 30 हजार के करीब लोगों के लिए रहने की व्यवस्था वहां पर की गई है।

बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्थल में सेक्टर-18 में यहां के लोगों के खाने और पीने का इंतजाम हरियाणा सरकार ने किया है। उधर, गुरुग्राम के आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि संगठन भी व्यवस्था कर रहा है। महाकुंभ मेले को सिंगल प्लास्टिक मुक्त और हरित कुंभ बनाने के लिए आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि संगठन ने 30 हजार थाली, 30 हजार थैले और 6 हजार गिलास भेजे हैं।

पूरे प्रदेश से 60 हजार थाली, 40 हजार थैले और 10 गिलास भेजे गए हैं, ताकि गंदगी ना फैले। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चंडीगढ़ राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और प्रदेश को न्योता दिया था।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending