Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ के बाद सीएम योगी ने मुआवजे का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा है कि इस घटना का जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। इस बीच सीएम योगी खुद फील्ड पर उतर गए हैं। सीएम योगी आज हाथरस पहुंचे। हाथरस पहुंचकर सबसे पहले वो वहां के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकत की। साथ ही सीएम ने घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना. मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने घायलों का हर संभव मदद दिलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में कितने लोग भर्ती है और हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी रिपोर्ट भी देखी।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद उन्होंने अपने मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिर अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया। हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 28 लोग घायल हैं। हाथरस पहुंचने के बाद सीएम योगी ने यहां सर्किट हाउस में हालात का जायजा लिया।

 

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अपील- वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को ‘मां के नाम’ अवश्य लगाएं एक पौधा

Published

on

Loading

लखनऊ| देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।

सीएम की अपील- 20 जुलाई को मां के नाम लगाएं एक पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे (पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन) आदि हैं।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध करा रहे सहजन का पौधा

सीएम योगी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। हम लोगों ने दो वर्ष पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाया था। यह अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं।

पूरे प्रदेश में चलाएंगे व्यापक पौधरोपण अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है।

महाभियान के तहत लगाएंगे 30-35 करोड़ पौधरोपण

सीएम योगी ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करे।

सीएम योगी ने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। सीएम ने सभी लोगों से भी इस अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव (वन) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending