Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी के 3टी फॉर्मूले से मिली बड़ी कामयाबी, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.6%

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,09,017 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,10,32,967 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,092 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,346 तथा अब तक कुल 16,56,763 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 19,438 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 11,178 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.4 प्रतिशत कम तथा कुल पाॅजिटिविटी दर 3.3 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.6 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,92,124 क्षेत्रों में 6,43,176 टीम दिवस के माध्यम से 3,57,04,278 घरों के 17,16,97,856 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,62,42,637 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,95,560 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,98,38,197 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 02 करोड़ से अधिक डोजें लगाई गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

प्रसाद ने बताया कि कल से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया गया है। यह अभियान 11 जून, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 40 जनपदों में ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम शुरू कर दिया गया है तथा शेष 35 जनपदों में 09 जून को ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रादेशिक

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर, कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कंकड़बाग इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसके बाद बदमाश एक घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है।

ये पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के राम लखन सिंह पथ कंकड़बाग इलाके का है। यहां एक घर में घुसे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। घटना की सूचना पर 5 थानों की पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस घटना ने इलाके में अफरा तफरा का माहौल बना दिया है।

पटना में फायरिंग कर के घर में छिपे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 3 अपराधी अभी भी घर में छिपे हुए हैं। पुलिस उन्हें सरेंडर कराने की कोशिश में जुटी है। मामले में खुद सदर एएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पटना एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

पटना में हुई गोलीबारी के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अपराध दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। हम कई बार से कह रहे हैं कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता जब बिहार में दो सौ राउंड से अधिक गोलियां नहीं चलतीं। ये हर रोज होता है। पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है। आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं। पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। हिरासत में मर जाते हैं और कोई इसका जवाब नहीं देता है। मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल वही करते हैं जो उनके अधिकारी कहते हैं।

Continue Reading

Trending