प्रादेशिक
कांग्रेस पार्टी पिछले 55 सालों से लगातार झूठे वादे करने का काम कर रही है: नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये जो किसानों का धरना है, ये पंजाब में बनता है। धरना जहां कांग्रेस की सरकार है, जो एमएसपी नहीं दे रही है, वहां बनता है। उन्होंने कहा, ”हम एमएसपी दे रहे हैं। कांग्रेस केवल झूठ फैला रही है।
इतना ही नहीं सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल पर भी निशाना साधते हुए दिखाई दिए। भले ही उन्होंने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका श्राप खुद पर ही उल्टा पड़ गया है। आज कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा औऱ कुछ भी नहीं बचा है। इस पार्टी के नेता जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं। अपनी पार्टी की तरफ करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों से पार्टी समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। साथ ही उनको ध्यान में रखते हुए विकास के काम भी कर रही है। इसी वजह से हरियाणा में बीजेपी की सरकार तीसरी बार आई है।
इतना ही नहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 55 सालों से लगातार झूठे वादे करने का काम कर रही है। हर व्यक्ति का इस पार्टी ने शोषण किया है। कांग्रेस राज में महिला से लेकर गरीब किसान तक का उत्पीड़न हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त किसानों ने दिल्ली में कूच किया हुआ है। पुलिस इस चीज को लेकर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, किसान अपनी मांगों पर लगातार बने हुए हैं।
झारखण्ड
झारखंड में बदलेगी जमीन राजस्व वसूली की व्यवस्था
रांची। झारखंड के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे दाखिल-खारिज समेत भूमि संबंधी कार्यों को सेवा के अधिकार कानून के तहत लाएं, ताकि ये सेवाएं समय पर प्रदान की जा सकें। उन्होंने जनता की सुविधा तथा राजस्व संग्रहण में सुधार के लिए भूमि संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री बिरुआ परियोजना भवन में स्थित अपने कार्यालय में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और विभागीय सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को भूमि रसीद प्राप्त करने में असुविधा होती है और उन्हें अक्सर अदालतों व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बिरुआ ने कहा, ‘‘इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को जल्द ही बार कोड प्रणाली की सुविधा दी जाएगी, जिससे निवासी सीधे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भूमि रसीद प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों के कई स्थानों पर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।’’
बैठक के दौरान चाईबासा के आयुक्त ने जमशेदपुर जिले की कंपनियों से 2000 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के संबंध में प्रस्ताव रखा। बिरुआ ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि ऐसे कई मामलों का समाधान हो जाए तो राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों से नदी की रक्षा करने तथा और अधिक नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का एलान- सरकार बनने पर बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे छात्र
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद24 hours ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए