Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए 90 केस

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,56,975 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,13,38,782 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 134 लोग तथा अब तक कुल 16,83,453 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1428 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,213 क्षेत्रों में 6,48,373 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,59,159 घरों के 17,23,78,901 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटों में 6,39,217 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। पहली डोज 3,24,68,531 लोगों को तथा दूसरी डोज 60,84,096 लोगों को तथा अब तक कुल 3,85,52,627 डोजें लगायी गयी हैं।

प्रादेशिक

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर, कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कंकड़बाग इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसके बाद बदमाश एक घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है।

ये पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के राम लखन सिंह पथ कंकड़बाग इलाके का है। यहां एक घर में घुसे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। घटना की सूचना पर 5 थानों की पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस घटना ने इलाके में अफरा तफरा का माहौल बना दिया है।

पटना में फायरिंग कर के घर में छिपे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 3 अपराधी अभी भी घर में छिपे हुए हैं। पुलिस उन्हें सरेंडर कराने की कोशिश में जुटी है। मामले में खुद सदर एएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पटना एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

पटना में हुई गोलीबारी के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अपराध दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। हम कई बार से कह रहे हैं कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता जब बिहार में दो सौ राउंड से अधिक गोलियां नहीं चलतीं। ये हर रोज होता है। पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है। आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं। पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। हिरासत में मर जाते हैं और कोई इसका जवाब नहीं देता है। मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल वही करते हैं जो उनके अधिकारी कहते हैं।

Continue Reading

Trending