अन्तर्राष्ट्रीय
दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइट में आई खराबी, करांची में हुई एमर्जेन्सी लैंडिंग, यात्रियों ने कहा-‘मदद करें’
कतर एयरवेज की क्यूआर579 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट दिल्ली से दोहा के लिए जा रही थी, जिसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे।
कतर एयरवेज ने बताया कि उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड से धुंआ निकलने का संकेत मिला, जिसके कारण इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। कराची में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया।
कतर एयरवेज ने कहा कि एयरलाइन ने कहा कि घटना की फिलहाल जांच की जा रही है। यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए रिलीफ फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी। एयरवेज ने अपने बयान में कहा, “हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। सभी यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाओं में सहायता की जाएगी।”
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सदमे में परिवार
वॉशिंगटन। अमेरिका में हैदराबाद के रहने वाले एक छात्र की वॉशिंगटन डीसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। छात्र का नाम रवि तेजा बताया जा रहा है। रवि अपनी मास्टर की पढ़ाई करने के लिए 2022 में अमेरिका गए थे। भारतीय छात्र की हत्या की घटना उस दिन सामने आई है जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार रवि तेजा को एक गैस स्टेशन के पास गोली मारी गई है। रवि 2022 में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका आया था। अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से ही परिवार सदमे में है।
पिछले साल नवंबर में शिकागो में इसी तरह से एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छात्र तेलंगाना के खम्मम जिले के रामन्नापेट का रहने वाला था और कुछ महीनों पहले ही पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचा था। मृतक की पहचान 26 साल के नुकरपु साई तेजा के रूप में हुई थी। वह चार महीने पहले ही अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचा था।
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सजा का एलान
-
नेशनल2 days ago
कोटा में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, अब नीट की छात्रा ने दी जान