Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लाल किला तोड़ दो, कुतुब मीनार को तोड़ दो, ताजमहल को तोड़ दो – मल्लिकार्जुन खरगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। संभल मामले पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मु्द्दे को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि पहले मंदिर था और अब मस्जिद है। ये कह रहे हैं कि मस्जिद के नीचे मंदिर है। मोहन भागवत ने 2022 में कहा था कि हर मस्जिद में शिवालय ढूंढने का काम ना करें। आपके लोग ऐसा बोलते हैं फिर भी आप यह करते हैं।

ताजमहल और लाल किला तोड़ दो: खरगे

खरगे ने कहा कि 1947 से पहले धार्मिक स्थलों की यथास्तिथि रखने के लिए 1991 में कानून बनाया गया लेकिन उसको भी नहीं माना जा रहा है। मुझे लगता है कि मोहन भागवत का बयान सिर्फ दिखावे के लिए है। पीछे से कुछ और करते हैं। जाओ लाल किला तोड़ दो, कुतुब मीनार को तोड़ दो, ताजमहल को तोड़ दो। जाओ हैदराबाद का चार मीनार भी तोड़ दो क्योंकि सब मुसलमानों ने बनाए हैं।

खरगे ने कहा कि मैं खुद हिन्दू हूं। मेरा नाम मल्लिकार्जुन है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मेरा भी नाम है। मैं सेकुलर हिन्दू हूं। आप सेकुलर हिन्दू को नहीं मानते।

वक्फ बिल पर कही ये बात

खरगे ने वक्फ बिल पर कहा, ‘हम वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। कहीं गलती है तो सुधार हो सकता है। लेकिन तोड़ फोड़ करना, देश को बर्बादी की तरफ ले जाएगा।’

नेशनल

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला: संजय राय को उम्रकैद की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-हत्या मामले में आज संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सियालदह कोर्ट ने सोमवार, 20 जनवरी को रेप और हत्या मामले में सजा का ऐलान करते हुए संजय को उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 50 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर की घटना का मुख्य आरोपी संजय राय को सियालदह कोर्ट ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया था।

सजा के ऐलान से पहले पेशी के दौरान संजय जज के सामने गिड़गिड़ा रहा था। उसने जज के सामने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझ पर दोष स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। अगर मैं ऐसा करता तो मेरी रुद्राक्ष की माला फट जाती.संजय ने कहा कि जो अपराध नहीं किया, उसकी सजा दी जा रही है। वहीं, इस दौरान CBI ने कहा कि संजय का अपराध रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो समाज भरोसा खो देगा. कोर्ट ने ये कोई मामूली अपराध नहीं है. महिला डॉक्टर की निर्ममता से हत्या की गई।

क्या है आरजी कर रेप और हत्या मामला?

31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का 9 अगस्त, 2024 को अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में शव मिला था। बाद में पता लगा कि पहले डॉक्टर का रेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी। इस घटना के खिलाफ डॉक्टरों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। 12 नवंबर को बंद कमरे में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। कुल 50 गवाहों से पूछताछ की गई और 9 जनवरी को सुनवाई पूरी हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय था। पुलिस ने 9 अगस्त को हुई घटना के फौरन बाद 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित के शरीर के पास पाए गए एक ब्लूटूथ ईयरफोन के कारण पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था क्योंकि संजय रॉय को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गले में डिवाइस के साथ सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था।

Continue Reading

Trending