Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर, बनेंगे मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक

Published

on

दिग्विजय सिंह

Loading

नई दिल्ली। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। इसका एलान उन्होंने खुद किया है। दिग्विजय सिंह अब पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक बनेंगे। उन्होंने कहा, अगर उन्हें पता होता कि खरगे इस रेस में खड़े हो रहे हैं तो वह चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी न खरीदते।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक नामांकन चलेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनाव लड़ेंगे।

इसकी पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने की है। वह खरगे की तरफ से प्रस्तावक होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया प्रस्तावक होंगे।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में इस नेता की एंट्री, हाईकमान के हैं वफादार  

अयोध्या में लगेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा

अशोक गहलोत ने भी किया समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में आए मल्लिकार्जुन खड़गे को सीनियर नेताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। उनके सपोर्ट में दिग्विजय सिंह के नामांकन न दाखिल करने के बाद अब अशोक गहलोत भी साथ आ गए हैं।

गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे से आज मुलाकात के बाद कहा कि उनका चुनाव में उतरना सही फैसला है। इस दौरान खुद के अध्यक्ष की रेस से बाहर होने और सीएम को लेकर संशय पर गहलोत ने कहा कि मेरा बस चले तो मैं कोई पद न लूं। कभी राहुल गांधी यात्रा में जाऊं और कभी सड़कों पर उतरूं। आज हालात बेहद खराब हैं, लेकिन अब भी मैं कोई पद छोड़कर जाऊंगा तो लोग कहेंगे कि तकलीफ में कांग्रेस को छोड़कर अशोक गहलोत भाग रहा है।

सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर गहलोत ने कहा, मेरे पास इंदिरा गांधी के समय से पद रहा है। मुझे पिछले 50 सालों में बहुत मान और सम्मान मिला है। मेरे लिए पद जरूरी नहीं है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं।

नेशनल

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सैफ अली खान के अटैक के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घुसपैठिए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की थी और मुखबिरों के नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रही थी। यह संदिग्ध दिखने में हूबहू वैसा ही है, जैसा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। मुंबई डीसीपी का कहना है कि जिस शख्स को लेकर अभी पुलिस स्टेशन लाए हैं। वह हाउस ब्रेकिंग का आरोपी है। उस पर पहले भी हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज हैं और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जब स्टेशन के भीतर पुलिस गाड़ी से उतारकर आरोपी को ले जा रही थी तो वो पूरी अकड़ में दिखाई दे रहा था। तथाकथित आरोपी के चेहरे पर कतई भी खौफ नजर नहीं आया। फिलहाल आरोपी ठाणे स्टेशन में रखा गया है और यहां पूछताछ की जा सकती है। इसके पहले मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में शामिल आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पुलिस को संदेह था कि घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की ओर चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों ने वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाशी ले रही हैं। इससे पहले आज, मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्होंने सैफ की पीठ से निकाले गए ब्लेड के एक हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि शेष हिस्से को बरामद करने के प्रयास अभी भी जारी हैं। इस बीच, लीलावती अस्पताल ने कहा कि अभिनेता का परिवार और डॉक्टर दिन में बाद में अभिनेता को आईसीयू से सामान्य वार्ड में ले जाने पर फैसला करेंगे।

Continue Reading

Trending