Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त, 748 में से 540 सांसदों के मिले वोट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए वोटों की गिनती का पहला दौर पूरा हो गया है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है, जिसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में जुटे अधिकारियों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले हैं, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं।

मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है। इस तरह यशवंत सिन्हा को एक तिहाई से भी कम वोट मिले हैं।

यदि यही रुझान जारी रहता है तो फिर द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हो सकती है। राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी ने मतगणना के पहले राउंड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी यह पहले राउंड के नतीजे हैं। अब राज्यों में विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी।

बता दें कि झामुमो, अकाली दल, सुभासपा, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल समेत कई गैर एनडीए दलों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। ऐसे में अगले राउंड में विधायकों के मतों की गिनती में भी उन्हें बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मतगणना में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो घंटे यानी 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा सामने आ सकता है। इस बीच द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं।

खबर है कि उनकी जीत का ऐलान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के कई सीनियर मंत्री उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता होंगी।

खेल-कूद

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत

Published

on

Loading

महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां स्कूटी और ब्रेजा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक माैके से फरार हो गया। दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए। मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।

खिलाड़ी थीं सावित्री देवी

पेरिस ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के बड़े मामा युद्धवीर सिंह व नानी सावित्री देवी की महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युद्धवीर (50) रोडवेज में चालक थे जबकि सावित्री देवी (70) भी खिलाड़ी थीं। वह भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी थी।

ड्यूटी पर जा रहे थे युद्धवीर

जानकारी के अनुसार युद्धवीर का घर महेंद्रगढ़ बाइपास पर है। वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उन्होंने साथ में सावित्री देवी को भी बैठा लिया। सावित्री देवी को उन्हें लोहारू चौक के समीप अपने छोटे भाई के घर छोड़ना था। जब वे महेंद्रगढ़ रोड पर कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक कार गलत साइड में आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई जबकि स्कूटी सवार मां-बेटा भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

Continue Reading

Trending