Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खूंखार तेंदुए ने 3 साल की बच्ची को दबोच कर उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading

गुजरात के तापी जिले के एक गांव में तेंदुए के हमले में तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेंज के वन अधिकारी (आरएफओ) चिराग अजारा ने कहा कि शुक्रवार शाम हनुमंतिया गांव में एक तेंदुआ आया और बच्ची को ले गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बच्ची के परिवार के सदस्य एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।

तापी जिले के सदादवल वन क्षेत्र के अधिकारी चिराग अजारा ने कहा, “कई घंटों की तलाशी के बाद, परिवार के सदस्यों ने आधी रात के आस-पास गन्ने के खेत के पास बच्ची के शव को देखा। हमें प्रमुख रूप से संदेह है कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था।

उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।” अजारा के मुताबिक बच्ची मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। घटना उस समय हुई जब वह शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए छह पिंजरे लगा दिए हैं।

प्रादेशिक

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर, कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कंकड़बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कंकड़बाग इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसके बाद बदमाश एक घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है।

ये पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के राम लखन सिंह पथ कंकड़बाग इलाके का है। यहां एक घर में घुसे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। घटना की सूचना पर 5 थानों की पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस घटना ने इलाके में अफरा तफरा का माहौल बना दिया है।

पटना में फायरिंग कर के घर में छिपे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 3 अपराधी अभी भी घर में छिपे हुए हैं। पुलिस उन्हें सरेंडर कराने की कोशिश में जुटी है। मामले में खुद सदर एएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पटना एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

पटना में हुई गोलीबारी के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अपराध दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। हम कई बार से कह रहे हैं कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता जब बिहार में दो सौ राउंड से अधिक गोलियां नहीं चलतीं। ये हर रोज होता है। पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है। आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं। पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। हिरासत में मर जाते हैं और कोई इसका जवाब नहीं देता है। मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल वही करते हैं जो उनके अधिकारी कहते हैं।

Continue Reading

Trending