प्रादेशिक
बिहार में शिक्षा विभाग ने एक साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर किया जारी, मिलेगा इतना अवकाश
पटना। बिहार में शिक्षा विभाग ने एक साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले 12 महीने में सरकारी स्कूल में 72 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इतना ही नहीं तीज और जीवित पुत्रिका व्रत में भी पर्याप्त छुट्टी मिलेगी। पिछले साल तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर जो छुट्टी का कैलेंडर जारी किया गया, उससे शिक्षकों में काफी नाराजगी थी। अब शिक्षा विभाग ने उस आदेश को पलटते हुए नया कैलेंडर जारी कर दिया है।
नए कैलेंडर में यानी 2025 में महापुरुषों की जयंती पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं नीतीश सरकार ने 2025 के कैलेंडर में क्रिसमस की छुट्टी की अवधि भी बढ़ाई है। अगले साल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गर्मी की छुट्टी भी 20 दिनों की मिलेगी। 2025 में दो जून से 21 जून को स्कूल बंद रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा के निदेशक योगेंद्र सिंह के हस्ताक्षर पर जारी किए गए लेटर में छुट्टियों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार दीपावली और छठ के बीच में भी स्कूल खुले थे। 2025 में धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी एक साथ 10 दिनों का अवकाश मिलेगा।
बिहार सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक संघों का कहना है कि पूर्व के अधिकारियों के फैसलों के कारण शिक्षकों के बीच त्राहिमाम की स्थिति हो गई थी। लेकिन, सीनियर आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ ने जब से अपर मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठे हैं तब तक हालात काफी हद तक ठीक हुए हैं। एसीएस द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के हित में लिए जा रहे फैसलों से बिहार के शिक्षकों ने राहत महसूस कर रहे हैं।
प्रादेशिक
मोहन यादव जल्द ही शुरू करेंगे जनता दरबार, जाने कैसे मिलेंगे सीएम
भोपाल | मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जल्द ही जनता दरबार या जन दर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनेगें। पहले जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत 6 जनवरी से होने वाली थी लेकिन तब व्यवस्था न हो पाने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका था। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही नई व्यवस्था के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। नई व्यवस्था में जनता दरबार या जन दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पहले सीएम हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करानी होगी।
अधिकारियों का कहना है कि जिन भी लोगों को जनता दरबार में शामिल होकर सीएम को अपनी समस्या बतानी है उन्हें अब पहले सीएम हेल्पलाइन सिस्टम पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में एक नया विकल्प जोड़ा जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता सीएम से मिलने का अनुरोध कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारी उन शिकायतों की जांच करेगें जिनमें सीएम से मिलने का अनुरोध किया गया है और फिर चुनी गई शिकायतों के साथ शिकायतकर्ता को जनता दरबार में बुलाया जाएगा।
इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाना था कि सीएम मोहन यादव तक वही लोग पहुंच पाएं जिनकी शिकायत उस योग्य हो। इसलिए अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा जाएगा और उसके बाद ही जनता दरबार या जन दर्शन की शुरूआत होगी।
-
नेशनल3 days ago
महिलाओं को 2500 रु महीना, मुफ्त सिलेंडर, दिल्ली में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किए ये बड़े एलान
-
खेल-कूद3 days ago
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, जल्द लेंगे सात फेरे
-
नेशनल2 days ago
JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
महाकुम्भ में बीमार साधू के लिए फरिश्ता बनकर आए मुख्य आरक्षी सागर पोरवाल, तबियत खराब होने पर हुए थे बेहोश
-
नेशनल2 days ago
कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आज आ सकता है फैसला
-
खेल-कूद1 day ago
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी नानी और मामा की मौत
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला, भीड़ ने कार पर फेंके पत्थर, काले झंडे दिखाए
-
मनोरंजन2 days ago
टीवी के फेमस एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत