Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाकुम्भ का फ्री में दर्शन कर सकेंगे हरियाणा के बुजुर्ग, सीएम नायब सिंह सैनी का एलान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एलान किया है। हरियाणा सरकार राज्य के बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का दर्शन फ्री में कराएगी। इसके लिए किसी को कोई शुक्ल नहीं देना होगा। सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चंडीगढ़ में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के साथ नॉन-स्टॉप सरकार के 100 दिनों में हुए कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जायेंगे।

नायब सैनी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करना सुनिश्चित करें और अपने-अपने विभागों में ‘सिटिज़न चार्टर’ पर विशेष फोकस करते हुए इसे गंभीरता से लागू करें। टीम हरियाणा द्वारा जन संवाद के माध्यम से आये सभी कार्यों को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिव अपने-अपने अधीन विभागों में औचक निरीक्षण करें ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न हो। सभी अधिकारी संकल्प पत्र अनुसार अपने सम्बंधित विभाग में जनहित की योजनाओं की रचना करते हुए जल्द से जल्द इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। आमजन की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता व तत्परता से करें, देरी होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending