Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस पर निर्वाचन अधिकारी टीम का छापा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर बृहस्पतिवार दिल्ली निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक टीम तलाशी लेने पहुंची। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सीईओ दफ्तर को सी-विजिल एप पर शिकायत मिली थी कि कपूरथला हाउस से पंजाब नंबर की गाड़ियों से पैसे का हेर-फेर किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उधर, इसकी सूचना मिलने के बाद पंजाब के सीएम मान, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी ने चुनाव आयोग पर हमला बोला।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी

कपूरथला हाउस पहुंचे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनको पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों ने कई बार मौके पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने अंदर जाने की गुजारिश की। शिकायत चुनाव आयोग के एप पर मिली थी। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों का लोकेशन पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आप हमलावर, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

सूचना मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाऊस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की। उन्होंने सवाल किया कि इस जांच में क्या मिला इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर भाजपा वालों के घर हैं, क्या पुलिस उनके घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएगी। यह केवल आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के साथ ही ऐसा करने की इजाजत मिली हुई है। यह सब भाजपा की हार की बौखलाहट है। इस तरह एक मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करना बहुत ही निंदनीय है।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर दिल्ली पुलिस रेड करने पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं करता।

आप ने की छापेमारी की निंदा

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियां, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देख कर भी चुप बैठे हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत से डरी भाजपा। बौखलाहट में सीएम भगवंत मान जी के घर पर रेड करवा रही है।

 

Continue Reading

पंजाब

भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था।

भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री मान ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो, पुलिस अधिकारी या किसी भी दल का नेता। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन- 9501200200 भी जारी की है।

पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और हेल्पलाइन नंबर (9501200200) के जरिए लोग भ्रष्टाचार से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकना है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी से रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिकायत करें। इसके बाद सरकार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading

Trending