Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बम की धमकी मिलने पर रायपुर में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है। नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को तुरंत खाली कराया गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना के बाद उसे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया है। सिंह ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि उन्हें नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान ‘6ई812′ में बम होने की जानकारी मिली है तथा विमान को रायपुर में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया।

 

नेशनल

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला: संजय राय को उम्रकैद की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-हत्या मामले में आज संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सियालदह कोर्ट ने सोमवार, 20 जनवरी को रेप और हत्या मामले में सजा का ऐलान करते हुए संजय को उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 50 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर की घटना का मुख्य आरोपी संजय राय को सियालदह कोर्ट ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया था।

सजा के ऐलान से पहले पेशी के दौरान संजय जज के सामने गिड़गिड़ा रहा था। उसने जज के सामने कहा कि मैं दोषी नहीं हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझ पर दोष स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। अगर मैं ऐसा करता तो मेरी रुद्राक्ष की माला फट जाती.संजय ने कहा कि जो अपराध नहीं किया, उसकी सजा दी जा रही है। वहीं, इस दौरान CBI ने कहा कि संजय का अपराध रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। अगर कड़ी सजा नहीं मिली तो समाज भरोसा खो देगा. कोर्ट ने ये कोई मामूली अपराध नहीं है. महिला डॉक्टर की निर्ममता से हत्या की गई।

क्या है आरजी कर रेप और हत्या मामला?

31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का 9 अगस्त, 2024 को अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में शव मिला था। बाद में पता लगा कि पहले डॉक्टर का रेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी। इस घटना के खिलाफ डॉक्टरों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। 12 नवंबर को बंद कमरे में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। कुल 50 गवाहों से पूछताछ की गई और 9 जनवरी को सुनवाई पूरी हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय था। पुलिस ने 9 अगस्त को हुई घटना के फौरन बाद 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित के शरीर के पास पाए गए एक ब्लूटूथ ईयरफोन के कारण पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था क्योंकि संजय रॉय को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गले में डिवाइस के साथ सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था।

Continue Reading

Trending